पेटीएम पर आरबीआई के फैसले का क्या है मतलब अब क्या बदल जाएगा जानिए सभी सवालों के जवाब

Updated on 02-02-2024 01:08 PM
नई दिल्ली: पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payments Bank) पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पाबंदी का ऐलान किया है। आरबीआई के मुताबिक, पेटीएम ने नियमों का उल्लंघन किया है। इसलिए ये कदम उठाना पड़ा है। पेटीएम की कई सेवाएं 29 फरवरी से बंद हो जाएंगी। आरबीआई के इस एक्शन का असर पेटीएम के शेयर पर देखने को मिल रहा है। पेटीएम (Paytm) के शेयर में गुरुवार के बाद आज यानी शुक्रवार को भी लगातार लोअर सर्किट लगा हुआ है। शेयर में आज भी 20 फीसदी की गिरावट आई है। पेटीएम के शेयर आज लुढ़कर 487.20 रुपये के स्तर पर पहुंच गए हैं। यह पिछले छह सप्ताह में सबसे कम कीमत है। पेटीएम के पास डिजिटल पेमेंट बाजार का करीब 17 फीसदी हिस्सा है। ऐसे में आरबीआई की पाबंदी का असर बड़े तबके पर पड़ा है। इससे करोड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। पेटीएम पेमेंट बैंक पर आरबीआई के एक्शन के बाद बहुत से यूजर्स कन्फ्यूज हैं। आईए आपको बताते हैं आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर एक्शन क्यों लिया है। वहीं इसका क्या असर देखने को मिलेगा। जानिए पूरा मामला क्या है।

आरबीआई ने क्यों लिया एक्शन


आरबीआई के मुताबिक, पेटीएम की ऑडिट रिपोर्ट और बाहरी ऑडिटरों की रिपोर्ट में पाया गया है कि पेटीएम ने नियमों का लगातार उल्लंघन किया है। इसके बाद पेटीएम पेमेंट बैंक पर एक्शन लिया गया है। इसमें बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट के 35ए नियम के तहत 29 फरवरी के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक ग्राहक में कोई भी क्रेडिट-डिपॉजिट, ट्रांजेक्शन, फास्ट टैग और ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। 29 फरवरी के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के कस्टमर इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। पेटीएम को 15 मार्च तक आरबीआई ने नोडल अकाउंट सेटल करने को कहा है।


1 मार्च से होंगे ये बदलाव

पेटीएम ऐप पहले की तरह काम करता रहेगा

फास्टैग अकाउंट के बैलेंस का यूज कर पाएंगे

एक्सटर्नल बैंक से लिंक वॉलेट और यूपीआई काम करते रहेंगे

फास्टैग अकाउंट में पैसे नहीं डाल सकेंगे

पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सर्विस रोक दी जाएगी


ग्राहकों को मिलेगी ये सुविधा
आरबीआई ने निर्देश दिया है कि पेटीएम को अपने ग्राहकों को बैलेंस निकालने और इसका इस्तेमाल करने की पूरी सुविधा देनी होगी। ये सुविधा उन ग्राहकों के लिए भी होगी, जिनके पास पेटीएम के सेविंग्स और करेंट अकाउंट हैं या वो फास्ट टैग का यूज कर रहे हैं।




  • यूपीआई और वॉलेट का क्या होगा


    पेटीएम की सभी सर्विस 29 फरवरी के बाद सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। हालांकि पेटीएम वॉलेट और यूपीआई का इस्तेमाल करने वालों के लिए कुछ बदलाव हो जाएंगे। वॉलेट में कोई भी राशि डिपॉजिट नहीं की जा सकती है। अगर वॉलेट में पहले से बैलेंस है तो उसे दूसरी जगह पर ट्रांसफर किया जा सकता है। अगर आप पेटीएम बैंक से लिंक वॉलेट का यूज कर रहे हैं तो ऐसा नहीं कर पाएंगे। 29 फरवरी के बाद न तो वॉलेट और न ही बैंक अकाउंट में कोई भी क्रेडिट लिया जा सकेगा।
  • अगर आपने पेटीएम अकाउंट को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी या किसी भी मान्यता प्राप्त बैंक के अकाउंट से जोड़ रखा है तो ये काम करता रहेगा। आप यूपीआई पेमेंट का भी इस्तेमाल कर पाएंगे। आप बस पेटीएम बैंक से लिंक वॉलेट का यूज नहीं कर पाएंगे।

    फास्टैग का क्या करें


    आरबीआई के नए फैसले के बाद ग्राहक एक मार्च से ग्राहक पेटीएम पर फास्टैग सर्विस में बचे हुए अपने बैलेंस का इस्तेमाल कर सकेंगे। लेकिन फास्टैग अकाउंट में और पैसे नहीं डाल पाएंगे। वहीं ऐसे दुकानदार जो पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट में पैसे रिसीव करते हैं वह पेमेंट हासिल नहीं कर पाएंगे।

    पेटीएम ने कही ये बात


    पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशन यानी ओसीएल के मुताबिक, पेटीएम पेमेंट्स बैंक आरबीआई के निर्देशों के अनुपालन के लिए काम कर रही है और अब ये काम और तेज़ी से किए जाएंगे। ओसीएल आने वाले समय में पेटीएम पेमेंट्स बैंक नहीं बल्कि दूसरे बैंकों के साथ काम करेगा। कंपनी थर्ड पार्टी बैंकों के साथ अपने मौजूदा संबंधों का विस्तार करेगी। कस्टमर अपनी मौजूदा राशि का इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं। ओसीएल की ऑफलाइन मर्चेंट भुगतान नेटवर्क पेशकश जैसे पेटीएम क्यूआर, पेटीएम साउंडबॉक्स, पेटीएम कार्ड मशीन पहले की तरह जारी रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.