कितनी है 22 साल की मनु भाकर की नेटवर्थ? सरकार ने ट्रेनिंग पर ही खर्च कर डाले थे 2 करोड़

Updated on 29-07-2024 02:34 PM
नई दिल्ली: मनु भाकर ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मनु ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह पेरिस ओलिंपिक में भारत का पहला मेडल भी था। इसके साथ ही 22 साल की मनु भाकर ओलिंपिक में मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं। इससे पहले राजवर्धन सिंह राठौर, अभिनव बिंद्रा, गगन नारंग और विजय कुमार ने भारत के लिए शूटिंग में ओलिंपिक मेडल जीते थे।

कितनी है मनु भाकर की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मनु भाकर की नेटवर्थ करीब 12 करोड़ रुपये है। इसमें उनकी प्रतियोगिताओं से कमाई के साथ ही विज्ञापन और अन्य चीजें शामिल हैं। 2018 में मनु ने यूथ ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद हरियाणा सरकार ने उन्हें दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। मनु भाकर ने सोशल मीडिया पर इन वादों को 'जुमला' कहा था। मनु के मेडल जीतने के बाद यह ट्वीट काफी वायरल हुआ है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाकर के पिता ने उनके शूटिंग करियर की शुरुआत के लिए 1.5 लाख रुपये लगाए थे। आगे चलकर ओलिंपिक गोल्ड क्वेस्ट (OGQ) ने भी उनका साथ दिया। OGQ एक गैर-लाभकारी संगठन है जो भारतीय एथलीटों को ओलिंपिक स्वर्ण पदक जीतने में मदद करता है।

सरकार ने खर्च किए दो करोड़ रुपये

मनु भाकर के ओलिंपिक मेडल जीतने के बाद खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि उनकी ट्रेनिंग पर करीब 2 करोड़ रुपए खर्च किए गए। उन्होंने बताया- मनु भाकर की ट्रेनिंग पर करीब 2 करोड़ रुपए खर्च किए गए। उन्हें ट्रेनिंग के लिए जर्मनी और स्विटजरलैंड भेजा गया। उन्हें मनचाहा कोच पाने के लिए वित्तीय मदद दी गई। हम सभी एथलीटों को यह इकोसिस्टम मुहैया करा रहे हैं ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.