जय श्री राम कहने में क्या दिक्कत है, 1000 बार बोले... मोहम्मद शमी ने बवाल काटने वालों को दिखाया आईना

Updated on 10-02-2024 12:55 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हाल ही में कहा कि उन्होंने लोगों के 'जय श्री राम' का नारा लगाने में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर वो चाहें तो खुशी से 'अल्लाहु अकबर' भी कह सकते हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन करने के बाद पूरे देश में 'जय श्री राम' के नारे गूंजे थे। जहां एक ओर पूरा देश इस बड़े आयोजन का जश्न मना रहा था, लेकिन कई जगह ऐसी घटना भी हुई जिससे चिंताएं बढ़ गईं।

शमी ने क्या कहा?

शमी से न्यूज18 इंडिया के कार्यक्रम 'चौपाल' में भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'हर धर्म में 5 से 10 लोग ऐसे मिल जाएंगे, जो सामने वाले को पसंद नहीं करते हैं। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। जैसे सजदा वाला बात आई थी। जैसे कि आज आपका मंदिर बन रहा है तो जय श्री राम कहने में क्या दिक्कत है? 1000 बार बोले ना। अगर मैं अल्लाहु अकबर कहना चाहता हूं तो मैं इसे 1,000 बार कहूंगा... इसमें क्या फर्क पड़ता है? इसमें किसी का कुछ जाता नहीं है। इसमें किसी का कुछ आता नहीं है। लेकिन जो गेम खेल सकता है वो खेल सकता है।

मैदान से दूर चल रहे शमी

मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप 2023 के बाद से क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं। वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे शमी टखने की चोट से जूझ रहे हैं। पिछले साल के अंत में साउथ अफ्रीका दौरे के लिए उन्हें टीम में जगह मिली थी। लेकिन सीरीज से पहले ही बाहर हो गए। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी शमी नहीं खेल रहे हैं। टीम इंडिया को उनकी काफी कमी महसूस हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.