पाकिस्तान में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की सैलरी कितनी है? राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का भी वेतन जानें

Updated on 20-05-2023 07:23 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की लोक लेखा समिति (पीएसी) ने गुरुवार को पाकिस्तान के मुख्य न्यायधीश (चीफ जस्टिस ऑफ पाकिस्तान) को दिए जाने वाले वेतन और भत्तों को सार्वजनिक किया है। पीएसी ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सर्वोच्च न्यायालय मुख्य न्यायधीश और अन्य न्यायधीशों को मिलने वाले भत्तों और विशेषाधिकार का ब्यौरा मांगा था। पीएसी को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान के मुख्य न्यायधीश को 1527399 रुपए (पाकिस्तानी रुपया) प्रतिमाह वेतन मिलता है। भारतीय मुद्रा में यह राशि 442,884 होगी। मुख्य न्यायधीश का वेतन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से काफी अधिक है।

पाकिस्तानी चीफ जस्टिस को मिलते हैं ये भत्ते


वेतन के अलावा पाकिस्तान के मुख्य न्यायधीश को एक सरकारी आवास और एक बुलेटप्रूफ कार और एक 1800cc कार सहित दो वाहन भी आवंटित किए जाते हैं। ऑडिट अधिकारियों ने पीएसी को अपनी ब्रीफिंग में कहा कि मुख्य न्यायधीश को भत्तों में 600 लीटर पेट्रोल, असीमित उपयोगिता सुविधाएं, प्रति माह 98,000 रुपये का घर का किराया और 8000 रुपये का दैनिक भत्ता भी शामिल है।

पाकिस्तान में चीफ जस्टिस का वेतन सबसे ज्यादा


द न्यूज पर प्रकाशित एक रिपोर्ट में, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों का वेतन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रियों, संघीय सचिवों और सांसदों के वेतन से अधिक है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस वेतन प्राप्त करने में पहले स्थान पर है। इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय के दूसरे न्यायाधीशों का नंबर आता है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति वेतन पाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, मंत्रिमंडल के दूसरे सदस्यों और संघीय सचिवों का नंबर आता है।

पाकिस्तानी पीएम और राष्ट्रपति का वेतन जानें


पीएसी की बैठक में अध्यक्ष नूर आलम खान ने सदस्यों को बताया कि राष्ट्रपति का वेतन 896,550 रुपये, प्रधानमंत्री का 201,574 रुपये, सीजेपी का 1,527,399 रुपये, शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों का 1,470,711 रुपये और संघीय मंत्रियों का 338,125 रुपये है। एक सांसद का वेतन 188,000 रुपये है जबकि एक ग्रेड -22 अधिकारी को 591,475 रुपये प्रति माह मिलते हैं। यह सभी राशियां पाकिस्तानी रुपये में है। वर्तमान में 4 पाकिस्तानी रुपये भारत में लगभग 1 रुपया के बराबर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.