टॉस के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट लीग में क्या यूज होता है

Updated on 29-05-2025 01:25 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट का कोई भी फॉर्मेट हो, मैच से पहले सभी में टॉस किया जाता है। दोनों टीमों के कप्तान मैच रेफरी के साथ मैच शुरू होने से पहले बीच मैदान पर आते हैं। वहां टॉस होता है। टॉस जीतने वाली टीम का कप्तान यह फैसला करता है कि वह पहले बॉलिंग करेगा या फिर बैटिंग। वैसे तो हर खेल में टॉस होता है लेकिन क्रिकेट में टॉस से मैच के नतीजे पर भी फर्क पड़ता है। बाकी खेलों के साथ ऐसा नहीं है।

टॉस के लिए सिक्के का इस्तेमाल

टॉस के लिए पारंपरिक रूप से सिक्के का इस्तेमाल किया जाता है। मुख्यत: इसमें हेड और टेल होता है। जब सिक्का हवा में होता है तो एक टीम को कोई एक हिस्सा चुनना होता है। जब वही हिस्सा आता है तो वह टीम टॉस जीत जाती है। अगर दूसरा हिस्सा आता है तो विपक्षी टीम टॉस जीतती है। इसके बाद खेल के अनुसार टीम या खिलाड़ी अपना फैसला रेफरी को सुनाते हैं।

बिग बैश में अलग तरीके से टॉस

ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश प्रमुख टी20 लीग है। हर साल यह दिसंबर से जनवरी के बीच खेला जाता है। इसमें टॉस का अलग ही नियम है। यहां सिक्के का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। 2018 से इस लीग में बैट से टॉस होता है। सामान्य क्रिकेट बैट में पीछे का हिस्सा निकला होता है। आगे की तरफ से भी थोड़ा कर्व होता है। लेकिन टॉस में इस्तेमाल होने वाला बैट बिल्कुल समाट होता है। इसमें एक तरफ फ्लैट्स और दूसरी तरफ रूफ्स लिखा रहता है।

दोबारा भी टॉस करना पड़ता है

बिग बैश में कई मौकों पर टॉस दोबारा भी करने पड़े हैं। इसकी वजह बल्ले का एज के सहारे खड़े हो जाना है। इस स्थिति में कोई फैसला नहीं हो पाता। फिर दोबारा टॉस होता है और उसके बाद फैसला लिया जाता है। बिग बैश लीग की शुरुआत 2011-12 में हुई थी। इसमें 8 टीमें हिस्सा लेती हैं। होबार्ट हेरिकेंस ने 2024-25 सीजन अपने नाम किया था। सबसे ज्यादा 5 ट्रॉफी पर्थ स्कॉचर्स के नाम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैच की वनडे सीरीज से भारतीय टीम 2027…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर 2026 को तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी मैदान पर कदम…
 27 September 2026
साउथेम्प्टन: भारत के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट निकाले और ससेक्स को हैंपशायर पर शानदार जीत दिलाई। उन्होंने पहली पारी में…
 26 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को शूटिंग में शनिवार को एक और पदक मिला। आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदरसा विनोद की तिकड़ी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।…
 26 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 27 सितंबर 2026 से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम…
 26 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 3 गोल्ड मेडल, 11 सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। टूर्नामेंट में शूटिंग, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन,…
Advt.