ये कैसी बेईमानी है... थर्ड अंपायर के फैसले से भारत-अफगानिस्तान के मैच में बवाल, जमकर हुआ ड्रामा

Updated on 26-10-2024 12:48 PM
ओमान: इमर्जिंग एशिया कप 2024 में भारत ए का टूर्नामेंट में निराशाजनक अंत हुआ। भारतीय टीम का सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ए के साथ मुकाबला था। इस मैच में टीम इंडिया को 20 रन से हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस जवाब में भारतीय टीम 7 विकेट पर 187 रन ही बना सकी। इस दौरान अफगानिस्तान की पारी में एक बड़ा बवाल देखने को मिला।

दरअसल यह पूरा मामला तब हुआ जब टीम इंडिया ने सिद्दीकुल अटल और जुबैर अकबरी की 137 रनों की ओपनिंग साझेदारी को तोड़ी। पारी के 15वां ओवर करने आए भारतीय गेंदबाज आकिब खान ने पहली गेंद यॉर्कर लेंथ पर डाली, जिसे जुबैर अकबरी कनेक्ट नहीं कर पाए। गेंद जब विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह के पास पहुंचती तो एक तेज आवाज आई। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जोरदार अपील कर दी।

थर्ड अंपायर के कारण हुआ पूरा विवाद

भारतीय टीम की अपील के बावजूद मैदानी अंपायर ने जुबैर को आउट नहीं दिया। इसके बाद मामला थर्ड अंपायर के पास पहुंचा जहां फैसले को बदल दिया गया। इसके बाद अफगानिस्तान के बल्लेबाज नाराज हो गए और मैदान छोड़ने से मना कर दिया। जुबैर ओमान के अल अमरत क्रिकेट स्टेडियम में डीआरएस (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) न होने के कारण जुबैर फैसले से काफी नाराज थे।

यहां तक को मामला ठीक था, लेकिन विवाद तब और बढ़ गया जब अफगानिस्तान की कोचिंग यूनिट ने जुबैर को मैदान छोड़ने के लिए मना कर दिया। क्योंकि वे मैच अधिकारियों के साथ चर्चा में लगे थे। एक समय पर भारत और अफगानिस्तान दोनों की कोचिंग स्टाफ को आउट होने पर बहस करते देखा गया।

जुबैर ने खेली 64 रनों की तूफानी पारी

अफगानिस्तान के लिए जुबैर ने 40 गेंद में 64 रनों की तूफानी पारी खेली। जुबैर के आउट होने के बाद उनके ओपनिंग पार्टनर सिद्दीकुल अटल भी 83 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि करीम जनत ने 20 गेंदों में 41 रनों की तेज पारी खेलकर अफगानिस्तान को 206 रन तक पहुंचाया।

जवाब में, भारत ने पावरप्ले के दौरान सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह के साथ-साथ कप्तान तिलक वर्मा का विकेट खो दिया। रमनदीप सिंह ने अंत में अकेले संघर्ष करते हुए जरूर 34 गेंदों में 64 रन बनाए। हालांकि, उनके शानदार प्रयास के बावजूद टीम इंडिया को मैच नहीं जीत पाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद फिलहाल 4 सदस्यीय नेशनल चयन समिति का अंतरिम चीफ…
 30 September 2026
नागोया: भारी बारिश और ठंडे मौसम के बीच मंगलवार को 'नारी शक्ति' ने भारत को सुनहरी सफलता दिलाते हुए एशियन गेम्स की पदक तालिका में टॉप-10 में पहुंचा दिया। सुबह…
 30 September 2026
नागोया: जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत को आर्चरी से बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने…
 30 September 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की महत्वपूर्ण घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ने अपनी तैयारियां तेज…
 30 September 2026
नागोया: चिकिता तनीपार्थी और साहिल जाधव की भारत की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में रोमांचक शूट ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक…
 30 September 2026
नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारतीय निशानेबाजों ने अपनी सटीकता का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। भारत के काइनान डेरियस चेनाई और नीरू…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
Advt.