भारत से हमेशा हारने का ये कैसा बहाना रोहित सेना के लिए पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने चेतावनी भी की जारी

Updated on 05-08-2023 02:36 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान को भारत के खिलाफ लगातार 12 वर्ल्ड कप मुकाबलों में हार मिली थी। 2021 में जाकर 1992 में शुरू हुआ सिलसिला खत्म हुआ। टी20 विश्व कप में दुबई के मैदान पर पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने 152 रनों की साझेदारी बनाकर भारत के खिलाफ विश्व कप में पहली जीत दिलाई। हालांकि 2022 टी20 विश्व कप में एक बार फिर भारत को जीत मिली। अब वनडे विश्व कप 2023 में दोनों टीमों की भिड़ंत होगी। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनुस ने कहा है कि भारत के खिलाफ मैच में दबाव कभी परेशानी नहीं रही है। उनका मानना है कि पाकिस्तान चोक कर जाती थी।

वकार यूनुस ने क्या-क्या कहा

क्रिकेट पाकिस्तान से बात करते हुए पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने कहा, 'हमारे समय में, दबाव इतनी बड़ी चिंता का विषय नहीं था जितना कि अभी लगता है। आप जितना कम टीम के खिलाफ खेलते हैं, वह भी एक बड़ी टीम के खिलाफ, इसलिए जब भी आप उनके साथ खेलेंगे, खासकर अगर वह पाकिस्तान हो और भारत, दबाव बहुत अधिक और तीन गुना होगा। शायद हमारे समय में, यह तुलनात्मक रूप से कम था क्योंकि हम अपने शुरुआती दिनों में बहुत क्रिकेट खेलते थे।'

वकार ने आगे कहा- हम विश्व कप में भारत के खिलाफ चोक कर देते थे। फिर भी, जैसा कि मैंने कहा इन दिनों खिलाड़ी दबाव कोबेहतर ढंग से संभाल रहे हैं। हमारे पास मैच विनर्स है, वे हमें जिताएंगे।'

कौन होगा पाकिस्तान का मैच विनर?

पाकिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की टीम एशिया कप या आईसीसी के इवेंट में ही खेलती है। 2003 विश्व कप में पाकिस्तान के कप्तान रहे वकार यूनुस वकार ने स्वीकार किया कि बाबर की अगुवाई वाली टीम ने दबाव से निपटने में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने चार गेम-चेंजर्स के नाम भी बताए जो आगामी विश्व कप में पाकिस्तान के लिए स्टार बन सकते हैं।

उन्होंने कहा- हमारे पास मैच विनर खिलाड़ी हैं। ऐसे खिलाड़ी हैं जो आपको अकेले दम पर मैच जिता सकते हैं, जिनमें बाबर भी शामिल है। शाहीन-फखर चमत्कार कर सकते हैं। हमने इमाम को शानदार पारियां खेलते देखा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.