ये कैसी सड़क : डामरीकरण हुआ नहीं की उखड़ने लगी परत...

Updated on 10-02-2024 04:37 PM

बीजापुर। प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना में भारी अनियमिता बरती जा रही है, लेकिन यहां कार्रवाई तो दूर कोई देखने-पूछने वाला तक नहीं है।एजेंसियां मनमाने ढंग से काम कराती हैं और किसी तरह अपना भुगतान लेकर अपनी जिम्मेवारी से पिंड छुड़ा रही हैं। वहीं आम जनता का पैसा का यूं ही बंदरबांट हो जाता है। इसकी एक बानगी के रूप जिले के बीजापुर विकाशखण्ड स्थित पापनपाल से पटेलपारा 1.7 किलोमीटर तक बनी सड़क में देखा जा सकता है। जहां कुछ माह पूर्व डामर से बनी सड़क टूटने लगी है। सड़क पर सैकड़ो गड्ढे हो चुके है।

सड़क के किनारे ठेकेदार द्वारा लगाया गया बोर्ड पर अंकित सूचना के मुताबिक यह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को बनाने के लिए स्वीकृत प्राक्कलन तो अंकित है, परंतु प्राक्कलन राशि नहीं अंकित हैं। जिसकी कुल लंबाई 1.7 किमी बताई गई है। कार्य एजेंसी का नाम अंकित नही है।कार्य आरंभ की तिथि एवं कार्य समापन की तिथि के संबंध कुछ नही लिखा है एवं क्रियान्वय प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग अंकित है।

हमारे सूत्र बता रहे है पापनपाल से पटेलपारा तक बनी सड़क 01/07/2022 को पूर्ण हो चुका है।पापनपाल से पटेल पार तक 1700 मीटर सड़क बनना था लेकिन विभाग ने भ्रस्टाचार को अंजाम देते हुए ठेकेदार से सड़क को 1200 मीटर में ही खत्म कर दिया।

वहीं सड़क निर्माण को पूरा हुए ठीक से एक साल से ज्यादा हुआ भी नही कि सड़क में पिच उखड़ने लगा है।सड़क पर गड्ढ़े बनने लगे हैं। डामर वाली सड़क मिट्टी में तब्दील हो गई है। इसके चलते लोगों ने भी सवाल उठाना खड़ा कर दिया है कि पीएम के नाम से बनी योजनाओं में भी ठेकेदार या एजेंसियां ईमानदारी से कार्य नहीं करती। सड़क निर्माण में गुणवत्ता का अभाव दिखता है।जिस के कारण सड़के बनने के चंद माह बाद ही टूटने लगती है।

विदित हो कि जिले में प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत कार्य प्रणाली पर शुरू से ही सवाल उठता रहा है।कुछ वर्ष पूर्व तक अनेकों योजनाएं लंबित थी। बाद में प्रशासन के दवाब व एजेंसियों पर हुई कार्रवाई के बाद इस योजना के तहत सड़क निर्माण में तेजी आई।हालांकि अभी कई जगहों से शिकायत मिल रही है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता में मापदंड का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

सड़क के संबंध में कार्यपालन अभियंता सुरेश नागेश से जानकारी लेने हेतु उनसे मिलने कार्यालय गए तब साहब कार्यालय में मौजूद रहते हुए भी मीडिया कर्मियों से मिलना मुनासिफ नही समझा। पर्ची देने के बाद भी साहब ने मीडियाकर्मियों से नही मिले। इस से ऐसा प्रतीत होता है सड़कों में हुए भ्रष्टाचार को छुपाने मीडिया से दूरी बनाई जा रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिर इन गड़बड़ियों पर रोक कौन लगाएगा और जिम्मेवार पर कैसे कार्रवाई होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.