राजस्थान में कैंडिडेट्स पर कांग्रेस के भीतर कैसी खींचतान, गहलोत के तीन करीबियों के चलते रुकी लिस्ट?

Updated on 19-10-2023 01:28 PM
जयपुर: राजस्थान चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवारों की सूची में देरी हो सकती है। इसकी वजह है, अशोक गहलोत के 3 समर्थकों को लेकर पार्टी में अनिश्चितता। इनमें से दो मंत्री भी हैं। इन तीनों नेताओं को पिछले साल विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक का बहिष्कार कराने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। एआईसीसी पोल पैनल की ओर से बुधवार को 100 उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के बावजूद, राजस्थान में उम्मीदवारों की सूची में 20 अक्टूबर तक देरी होने की संभावना है।

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सीएम अशोक गहलोत के विश्वासपात्र तीन मंत्रियों शांति धारीवाल, महेश जोशी और राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर के नामों पर गंभीर चर्चा हुई। गहलोत इनकी उम्मीदवारी पर जोर दे रहे हैं, जबकि पार्टी का विचार इन तीनों को लेकर कुछ और ही है।

गहलोत के तीनों विश्वासपात्रों के नाम पेंडिंग लिस्ट में

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने गहलोत के तीनों विश्वासपात्रों के नाम 'पेंडिंग लिस्ट' में डाल दिए हैं। सूत्रों ने कहा कि दिलचस्प बात यह है कि एआईसीसी सचिव धीरज गुर्जर का नाम भी पेंडिंग लिस्ट में रखा गया है। धीरज गुर्जर यूपी के प्रभारी हैं। उन्हें शीर्ष नेतृत्व का करीबी माना जाता है।

राहुल गांधी ने 100 में से एक नाम पर जताई आपत्ति

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में तीनों में से एक वरिष्ठ नेता के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर चर्चा हुई। भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान चरण के दौरान वरिष्ठ नेता पर भष्ट्राचार के बारे में राहुल गांधी ने भी सुना था। सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी ने चर्चा किए गए 106 नामों में से केवल एक नाम पर आपत्ति जताई।

अब चारों नेताओं के भाग्य पर फैसला करेगा कांग्रेस आलाकमान

अब कांग्रेस हाई कमान इन चारों नेताओं शांति धारीवाल, महेश जोशी, धर्मेंद्र राठौड़ और धीरज गुर्जर के भाग्य का फैसला करेगा। संभावना है कि सीएम गहलोत, पार्टी आलाकमान के पास उनके लिए अंतिम जोर लगाएंगे। बता दें, सीएम गहलोत अधिकांश विधायकों को टिकट देने की वकालत कर रहे हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस की राज्य सरकार मौजूदा विधायकों के समर्थन के कारण चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। जहां तक बात भ्रष्टाचार के आरोप की है, वो भाजपा-आरएसएस की पार्टी के खिलाफ एक चाल थी।

पार्टी के एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि महेश जोशी के बजाय, जयपुर सीट से चुनाव लड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में चलने वाले भारत यात्री को आगे बढ़ाने की जोर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.