रोनाल्डो-मेसी जो नहीं कर सके वो इस खिलाड़ी ने दिखाया, पहले ही मैच में रचा इतिहास

Updated on 21-11-2022 04:49 PM
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच में मेजबान कतर को इक्वाडोर ने 2-0 से हरा दिया। मेजबान के तौर पर फीफा वर्ल्ड कप का पहला मैच हारने वाला देश भी बना कतर। दोहा के अल बायत स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों गोल इक्वाडोर के फॉरवर्ड एनर बेलेंसिया ने किए। दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबले में कतर ने इक्वाडोर को शिकस्त दी थी।


घरेलू मैदान पर अपने दर्शकों के बीच कतर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन खेल के 16वें मिनट में उसको पहला झटका तब लगा जब इक्वाडोर को पेनल्टी मिली। वेलेंसिया ने इस पर गोल करने में कोई गलती नहीं की। इसके साथ ही वह इक्वाडोर की ओर से सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। आधे समय तक के खेल में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर दिखी।
दोनों ओर से कुछ मौके बने लेकिन खेल का दूसरा गोल भी वेलेंसिया के जरिए आया। उन्होंने 31वें मिनट में इक्वाडोर के लिए दूसरा गोल दागा और कतर पर काफी प्रेशर बना दिया। चतुर कोच फेलिक्स सांचेज ने टचलाइन के पास से लगातार हिदायतें दीं, लेकिन मेजबान कतर की कोशिशों का नतीजा नहीं निकला। मेजबान टीम के पास इस मैच को जीतने का अच्छा मौका था क्योंकि आगे उसका सामना नीदरलैंड्स और सेनेगल से होना और इन टीमों के खिलाफ उसका खाता खुलना मुश्किल लगता है।

बने ये दो वर्ल्ड रिकॉर्ड
एनर बेलेंसिया ने टीम के लिए लगातार 5 गोल दागे हैं। साउथ अमेरिकी देश के लिए वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा इक्वाडोर ने कतर को हराकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। मेजबान को ओपनिंग मुकाबले में हराने वाली इक्वाडोर पहली टीम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.