
रायपुर । विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री ने कांग्रेस सरकार और खासकर के पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गूंगी-बहरी सरकार को सुनाने के लिए अंग्रेजों के शासन काल में नौजवानों ने धमाका किया था। आज छत्तीसगढ़ में काले अंग्रेजों का शासन है, उन्हें जगाने के लिए प्रदेश के नौजवानों ने नग्न प्रदर्शन किया है। लेकिन यह सरकार अंग्रेजों से भी बदतर है जो उन नौजवानों के खिलाफ अपराध दर्ज कर रहे है। यह अंतर्द्वंद की सरकार मुख्यमंत्री को मंत्री पर भरोसा नहीं है। मंत्री को मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं सत्ता को संगठन पर भरोसा नहीं। सब एक दूसरे को अपमानित करने में लगे हैं।
उन्होंने पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम पर निशान साधते हुए कहा कि आप तो इसी सदन में सरकार पर डीएमएफ के पैसे में घोटाला करने का आरोप लगा रहे थे। राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्तुत कर सदन छोड़ चले गये थे। फिर क्या मजबूरी थी कि आप 3 माह के लिए झुनझुना पकड़ने तैयार हो गये।