हमने पार्टी के लिए क्या-क्या नहीं किया,,उसका ये सिला मिल रहाःसुरेंद्र वैष्णव

Updated on 22-03-2024 06:11 PM

रायपुर। लोकसभा चुनाव नजदीक आते आते कांग्रेस पार्टी में आपसी दूरियां बढ़ती जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री के मैदान में उतरने से राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में चुनाव हाईप्रोफाइल हो चला है। लेकिन यहां एक कार्यकर्ता द्वारा प्रत्याशी की मौजूदगी में उन्हें खरी-खरी सुनाए जाने को लेकर सियासत गरमाती जा रही है।

इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल ने पार्टी में स्लीपर सेल होने की बात कही है। बघेल के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सरेंद्र दाऊ भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि, हमने पार्टी के लिए क्या-क्या नहीं किया, यहां तक कि भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे भी लगाए हैं, उसका आज हमें ये सिला मिल रहा है। दरअसल भूपेश बघेल ने राजनांदगांव के ग्राम धामनसरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। जहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि- कुछ ऐसे लोग हैं जो कांग्रेसी स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहे हैं।

हमने मौका दिया, उसने दुष्प्रचार किया : भूपेश
लोकसभा चुनाव के लिए भूपेश बघेल लगातार सभाएं ले रहे हैं और आम जनता से भी मिल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के ही कुछ नेताओं ने राजनांदगांव लोकसभा से प्रत्याशी बदलने और भूपेश बघेल की टिकट काटने की मांग की है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि- सभी घटनाक्रम यदि सोमनी (खुटेरी) की बात की जाए तो मैंने तो मौका दिया था, इसमें दुष्प्रचार करने की क्या बात है। इसका मतलब है कि, आपको पार्टी के हित से मतलब नहीं है। आप दुष्प्रचार कर रहे हैं।  

भ्रष्टाचार संबंधी पत्र को बताया साजिश
दूसरी बात जो लेटर लिखा गया है, कांग्रेस पार्टी की अपनी व्यवस्था है, जिसके तहत किसको काम देना है, किसको नहीं देना है, उसकी प्रक्रिया है। उसमें अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष का भी हस्ताक्षर होता है, साथ ही जिसको काम दिया जाता है, उसके साथ अग्रीमेंट किया जाता है। सारी प्रकिया की गई है, अब ये जबरदस्ती का आरोप लगा रहे हैं। कुछ ऐसे लोग हैं जो कांग्रेस में स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहे हैं। कांग्रेस को बदनाम करने के लिए ये सब कर रहे हैं, उसकी नियत कांग्रेस को मजबूत करने की नहीं है। यदि गड़बड़ी है तो आपको प्रॉपर शिकायत करने था, जिसमें कमिटी के गठन होता है और उसकी जांच की जाती।

कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के लग रहे आरोप

गौरलतब है कि लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई हो चुका है, लगातार कांग्रेसियों के सुर बगावती नजर आ रहे हैं। बीते दिनों खुटेरी में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेसी नेता सुरेंद्र दास ने भूपेश बघेल को जमकर खरी-खरी सुनाई और अनदेखी व पक्षपात का आरोप लगाया, जिसके बाद एक कांग्रेसी नेता द्वारा भूपेश बघेल की टिकट वापस लेने के लिए भी पत्र लिखा गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.