जब पाकिस्तान का नेशनल एंथम बज रहा था तो क्या कर रहे थे हार्दिक पंड्या-कुलदीप यादव, वीडियो में देखें

Updated on 16-09-2025 02:57 PM
दुबई: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला खेला गया। इस मैच में कई विवाद हुए। टीम इंडिया ने इस मुकाबले को ना सिर्फ जीता बल्कि विश्व मंच पर पाकिस्तान को बेइज्जत करने का एक मौका नहीं छोड़ा। मैच शुरू होने से पहले जब दोनों देशों का राष्ट्रीय गान बजाया जाना था, उस वक्त पाकिस्तानी राष्ट्रीय गान से पहले गलती से जलेबी बेबी गाना बज गया। यह मुद्दा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, लेकिन इस दौरान एक और घटना हुई। जिस पर शायद ही किसी ने ध्यान दिया होगा।

हार्दिक पंड्या के एटीट्यूड को 21 तोपों की सलामी

दरअसल टीम इंडिया के खिलाड़ी पाकिस्तानी राष्ट्रीय गान के दौरान इंतजार कर रहे थे कि कब उनका राष्ट्रीय गान खत्म हो और वह अपने राष्टीय गान के लिए तैयार हो। इस दौरान टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का खड़े होने का तरीका कमाल का था। पूरी टीम इंडिया अपने हाथ को आगे या पीछे की ओर जोड़कर खड़ी थी, लेकिन इस दौरान हार्दिक पंड्या अपने हाथों को मोड़कर यूं खड़े थे जैसे कि उन्हें कोई परवाह नहीं कि क्या हो रहा है। हार्दिक पंड्या का ये एटीट्यूड दिखाता है कि वह पाकिस्तान के नापाक हरकतों से कितने खफा हैं।
इस दौरान एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी राष्ट्रीय गाना खत्म होने के तुरंत बाद कुलदीप यादव गलती से ताली बजा देते हैं, लेकिन उन्हें अचानक से यादा आता है कि उन्हें ऐसा नहीं करना था तो वह रूक जाते हैं। फैंस मजाकिया अंदाज में इस वीडियो के लिए लिख रहे हैं कि 'लगता है कुलदीप भाई इंस्ट्रक्शन भूल गए थे।'

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने नहीं मिलाया हाथ

एशिया कप का यह मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया के किसी भी खिलाड़ी ने पाकिस्तान के एक भी प्लेयर से हाथ नहीं मिलाया। सूर्यकुमार यादव ने जैसे ही विनिंग शॉट खेला वह अपने साथी खिलाड़ी शिवम दुबे के साथ सीधे ड्रेसिंग रूम में चले गए और पाकिस्तानी प्लेयर्स इंतजार करते रह गए कि मैच खत्म होने के बाद कोई उनसे हाथ मिलाने के लिए आएगा, लेकिन भारतीय टीम ने ड्रेसिंग रूम के दरवाजे को बंद कर लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
जापान के नागोया स्थित आइची प्रेफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में जब भारत का तिरंगा फहराया गया, तो पोडियम पर खड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी की आंखों में खुशी के साथ-साथ बीते…
 24 September 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ियों का रिश्ता हमेशा चर्चा में रहता है। खासकर जब बात कप्तान और कोच की हो, तो लोगों की नजरें इस…
 24 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स 2026 में जापान की टीम को अपने पहले मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 48 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही जापान के…
 24 September 2026
नई दिल्ली: जब जापान के नागोया में मेंस डबल स्कल्स रोइंग का फाइनल मुकाबला खत्म हुआ और भारत का तिरंगा आसमान में लहराया, तो 2,000 मीटर के वाटर कोर्स पर…
 24 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल में कहा कि कई बार खिलाड़ियों को लंबे…
 24 September 2026
नई दिल्ली: 27 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली भारत बनाम वेस्टइंडीज व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम का जमावड़ा तिरुवनंतपुरम में शुरू हो चुका है। 27 साल के…
 24 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से हो रही है। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा इस सीरीज में कई…
 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
Advt.