भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल रद्द हो गया तो क्या होगा, किसे मिलेगी फाइनल में एंट्री

Updated on 05-03-2026 02:43 PM
मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल का टिकट कटा लिया। वैसे तो दूसरे सेमीफाइनल के दौरान मुंबई में बारिश की संभावना जीरो है लेकिन इसके बाद भी बारिश हो गई तो उसके लिए रिजर्व डे रखा गया है।

6 मार्च सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे

ग्रुप राउंड और सुपर-8 के लिए रिजर्व डे नहीं था। सेमीफाइनल में नियम अलग होते हैं। 6 मार्च को रिजर्व डे रखा गया है। बारिश होने की स्थिति में अंपायर मैच खत्म करवाने के लिए 90 मिनट अतिरिक्त कटऑफ टाइम मिलता है। अगर बारिश नहीं रुकती है तो रिजर्व डे में खेल वहीं से शुरू होगा, जहां पहले दिन रुका था। इसके साथ ही रिजर्व डे पर मैच खत्म करवाने के लिए अतिरिक्त 120 मिनट मिलेंगे।

सेमीफाइनल रद्द करना पड़ा तो?

अगर मैच डे के साथ ही रिजर्व डे पर भी बारिश होती रही तो क्या होगा? इस स्थिति में इंग्लैंड की टीम को सेमीफाइनल में जगह मिल जाएगी और भारत बाहर हो जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सुपर-8 राउंड में इंग्लैंड टेबल में टॉप पर रहा था। भारतीय टीम दूसरे स्थान पर थी। सुपर-8 में बेहतर पोजिशन की वजह से इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल रद्द होने की स्थिति में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेलेगी।

कम से कम 10 ओवर होना जरूरी

टी20 इंटरनेशनल मैच में नतीजे के लिए दोनों टीमों का 5-5 ओवर खेलना जरूरी है। वहीं सेमीफाइनल के प्लेइंग कंडिशन अलग हैं। इस मैच में दोनों टीमें 10-10 ओवर खेलती हैं, तभी मैच का नतीजा निकल सकता है।

इस टी20 विश्व कप में इंग्लैंड ने वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने वानखेड़े स्टेडियम पर दो मैच खेले हैं। टीम को नेपाल के खिलाफ आखिरी गेंद पर जीत मिली थी वहीं वेस्टइंडीज से हार मिली थी। वहीं अमेरिका को हराने में भारत के पसीने छूट गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…
 11 March 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 के आगाज में अब कुछ ही दिन बचे हैं और सभी टीमें खिताबी जंग के लिए मैदान पर पसीना बहा रही हैं। 28 मार्च से शुरू होने वाले…
 11 March 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल…
 11 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से ज्यादा दर्शकों के बीच जब दुबे-दुबे के नारे गूंज रहे थे, उसके कुछ ही घंटों बाद टीम इंडिया का यह एक्शन हीरो एक…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के असली महानायक संजू सैमसन ने विश्व विजेता बनने के बाद अपने घर तिरुवनंतपुरम पहुंचकर परिवार के साथ एक बेहद भावुक मुलाकात की। मैदान पर…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बीच, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी एक बार फिर अपने पुराने और बेतुके बयानों को लेकर सुर्खियों में…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
Advt.