रोहित और विराट के बाद वनडे का क्या होगा? बीसीसीआई और आईसीसी को मिली खास सलाह

Updated on 02-01-2026 12:57 PM
नई दिल्ली: कुछ साल पहले तक बात हो रही थी कि टेस्ट क्रिकेट खत्म हो रहा है। 5 दिन का होने की वजह से फैंस का सपोर्ट नहीं मिल रहा था। लेकिन अब कहानी बदल चुकी है। कोविड काल के बाद वनडे क्रिकेट की संख्या में तेजी से गिरावट आई है। 5 मैचों की वनडे सीरीज को देखने को ही नहीं मिलती। वनडे में सिर्फ विश्व कप ही फोकस में रहता है। पहले बड़ी संख्या में ट्राई सीरीज के आयोजन होते थे। अब तीन मैचों की वनडे सीरीज ही खेली जाती है।

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चेतावनी दी है कि 2027 विश्व कप के बाद वनडे के लिए सरवाइव करना मुश्किल होगा क्योंकि तब रोहित शर्मा और विराट कोहली संन्यास ले लेंगे। अश्विन ने अपने चैनल ऐश की बात में कहा, 'मुझे 2027 वर्ल्ड कप के बाद वनडे के भविष्य के बारे में पक्का नहीं पता। मैं इसे लेकर थोड़ा चिंतित हूं। मैं विजय हजारे ट्रॉफी फॉलो कर रहा हूं, लेकिन जिस तरह से मैंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी को फॉलो किया था, उस तरह से इसे फॉलो करना थोड़ा मुश्किल लग रहा है।'
रोहित शर्मा और विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने उतरे तो काफी भीड़ देखने को मिली। हर तरफ इसी की चर्चा थी। अश्विन ने कहा- रोहित और विराट विजय हजारे ट्रॉफी में लौटे तो लोगों ने देखना शुरू कर दिया। हम जानते हैं कि खेल हमेशा खिलाड़ी से बड़ा होता है लेकिन कई मौकों पर खेल को बनाए रखने के लिए ऐसे खिलाड़ियों का लौटना जरूरी होता है। विजय हजारे ट्रॉफी एक डोमेस्टिक कॉम्पिटिशन है जिसे ज्यादा लोग फॉलो नहीं करते, लेकिन उन्होंने किया क्योंकि विराट और रोहित खेल रहे थे। फिर क्या होगा जब वे वनडे खेलना बंद कर देंगे?

आईसीसी को अश्विन ने दी सलाह

आर अश्विन ने कहा, 'आईसीसी को देखना चाहिए कि वे ये वर्ल्ड कप कैसे करवा रहे हैं। हर साल रेवेन्यू कमाने के लिए आईसीसी का कोई न कोई टूर्नामेंट होता है, लेकिन देखिए FIFA इसे कैसे करता है। वहां लीग होती हैं और वे हर चार साल में एक बार वर्ल्ड कप करवाते हैं। वर्ल्ड कप की वैल्यू है क्योंकि यह एक बड़ा टूर्नामेंट है। बहुत ज्यादा बाइलेटरल सीरीज़, बहुत ज्यादा फॉर्मेट, बहुत ज्यादावर्ल्ड कप, इसलिए यह थोड़ा ज्यादा हो गया है। अगर आप सच में वनडे को जरूरी बनाना चाहते हैं, तो बस ये लीग खेलें और हर चार साल में एक बार वनडे वर्ल्ड कप खेलें, ताकि जब लोग इवेंट देखने आएं।

इरफान पठान भी वनडे को लेकर चिंतित

इरफान पठान भी वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि ट्राई सीरीज का आयोजन करवाना चाहिए। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा- मैं बार-बार एक ही बात कह रहा हूं। तीन की जगह पांच वनडे क्यों नहीं हो सकते? हम ट्रायंगुलर या क्वाड्रेनगुलर सीरीज क्यों नहीं करवा सकते? हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते, क्योंकि ये दोनों महान खिलाड़ी (रोहित और विराट) सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलते हैं? यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर वनडे में दिलचस्पी वापस आई है तो ये दोनों ही उसे वापस लाए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
 23 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 2 रन के अंतर से जीत हासिल की। मंगलवार को खेले गए इस मैच में बारिश…
 23 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में महिला शूटिंग टीम ने भारत को आठवां पदक दिलाया। बुधवार को महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक मिला। जापान के आइची-नागोया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज मेघना सज्जनार ने बताया है कि बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मुश्किल समय में उनकी मदद की थी। खास बात यह है कि उस समय वह…
 23 September 2026
एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान बुधवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां बल्लेबाज ने पहले आधी पिच तक पहुंचकर शॉट…
 22 September 2026
साणो: जापान के साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार, 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एक मजबूत भारतीय टीम सुजुकी कप…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान की महिला टीम…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह इस खेल में भारत को एशियन गेम्स पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। सिंगापुर…
Advt.