मोदी तीसरी बार पीएम बने तो इकॉनमी का क्या होगा? जानिए RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने क्या कहा

Updated on 28-05-2024 05:31 PM
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव अंतिम चरण में है। सातवें चरण का मतदान एक जून को होगा और 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनावों में हार-जीत को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के अपने-अपने दावे हैं। बीजेपी 400 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है। इस बीच आरबीआई (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Raghuram Rajan) का कहना है कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीसरी बार पीएम बनें या न बनें, भारत अपनी इकनॉमिक पॉलिसी की राह पर आगे बढ़ता रहेगा। मोदी सरकार की नीतियों के धुर विरोधी माने जाने वाले रघुराम राजन आजकल अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनस में फाइनेंस के प्रोफेसर हैं।
राजन ने ब्लूमबर्ग टीवी के साथ एक इंटरव्यू में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीय पॉलिसी में काफी निरंतरता है। जो भी सरकार आएगी, वह कई अच्छी चीजों को आगे ले जाएगी। नई सरकार जल्दी ही बजट की घोषणा करेगी। इसमें उन कामों को आगे बढ़ाया जाएगा और साथ ही यह भी देखा जाएगा कि और क्या-क्या बदलाव किए जा सकते हैं। आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने कहा कि देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर की भारी कमी को देखते हुए मोदी सरकार के दौरान इस पर खर्च करना जरूरी था। लेकिन आगे भारत को अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर की क्वालिटी पर ध्यान देना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि इसका फायदा बड़ी कंपनियों तक ही सीमित न रहे।

कैसा होगा बाजार का रिएक्शन

Bloomberg Economics के मुताबिक साल 2024 से 2026 के बीच देश में बुनियादी ढांचे के विकास पर 534 अरब रुपये खर्च करेगी जिससे 2030 तक नौ फीसदी इकनॉमिक ग्रोथ हासिल करने में मदद मिलेगी। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि 4 जून को किसकी सरकार बनती है। इन चुनावों में बीजेपी के फिर से सरकार बनाने का अनुमान लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि अगर बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाती है तो आर्थिक मोर्चे तक कई बड़े सुधारों को आगे बढ़ाया जा सकता है। वहीं अगर बीजेपी सरकार बनाने में नाकाम रहती है तो बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिल सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.