49 या 50 जो भी है, घी थाली में ही गिर रहा है... विराट कोहली के शतक पर जडेजा ने ऐसा क्यों कहा

Updated on 06-11-2023 02:41 PM
कोलकाता: विश्व कप 2023 के ग्रुप चरण में में भारतीय टीम ने लगातार 8वीं जीत हासिल कर ली है। ईडेन गार्डंस पर टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका पर 243 रनों से जीत हासिल की। पिछले मैच में श्रीलंका को 302 रन से हराया था। इस मैच में जडेजा ने 15 गेंद पर 29 रन बनाने का साथ ही 5 बल्लेबाजों को भी आउट किया। वहीं विराट कोहली ने अपने बर्थडे के दिन सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

कोहली के शतक पर क्या बोले जडेजा?

भारतीय टीम को जीत मिलने के बाद रविंद्र जडेजा ने मीडिया से बात की। कोहली के जन्मदिन की वजह से क्या टीम अतिरिक्त प्रेरणा के साथ खेल रही थी, यह पूछने पर उन्होंने कहा, ‘भारत की जर्सी पहनकर जब खेलते हैं तो हर दिन बर्थडे होता है क्योंकि बहुत कम लोगों को मौका मिलता है यह जर्सी पहनने का। बर्थडे के दिन कोई टीम को जिता रहा है तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है।’

सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों की बराबरी के कोहली के रिकॉर्ड के बारे में उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा ,‘49 या 50 जो भी है, घी थाली में ही गिर रहा है, अच्छा है। विश्व कप भारत में हो रहा है तो रिकॉर्ड बनते रहना हमारे लिये अच्छा है। नजर मत लगाना।’

उन्होंने कहा ,‘विराट के लिये खास शतक होगा क्योंकि इस विकेट पर 260 का स्कोर भी ठीक होता। ऐसे समय में स्ट्राइक रोटेट करना, बाउंड्री लगाना और नाबाद रहना बहुत बड़ी उपलब्धि थी।’

अपने प्रदर्शन पर क्या बोले

अपने प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा ,‘पिछले तीन चार मैचों से बल्लेबाजी और गेंदबाजी में योगदान दे रहा हूं। महत्वपूर्ण मैचों में योगदान देने से आगे के मैचों को लेकर आत्मविश्वास बढा है। एक हरफनमौला का रोल यही होता है कि कठिन हालात में 30-40 रन बनाये और गेंदबाजी में साझेदारी तोड़े। मेरी कोशिश टीम की जरूरत के अनुसार प्रभावी प्रदर्शन की होती है। फील्डिंग को तो मैं कभी हल्के में नहीं लेता।’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.