यो यो के बाद अब डेक्सा क्या नई बला है? इस टेस्ट में पास किए बिना नहीं मिलेगी टीम इंडिया में एंट्री

Updated on 02-01-2023 07:25 PM
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने साल की पहली तारीफ को एक टीम इंडिया के लिए रिव्यू मीटिंग किया। इस मीटिंग में रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, चेतन शर्मा, रोजर बिन्नी और जय शाह शामिल हुए। इस दौरान टीम इंडिया के पिछले प्रदर्शन की समीक्षा की गई। इसके साथ ही 2023 में भारतीय टीम के लिए एक रोडमैप भी तैयार किया गया, जिसमें वनडे विश्व कप को लेकर प्लानिंग और टीम इंडिया में खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया पर विस्तार से बातचीत की गई। इस मीटिंग के दौरान यह भी तय किया गया कि यो यो टेस्ट अब खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य होगा।


सिर्फ यो यो टेस्ट ही नहीं, अब खिलाड़ियों को डेक्सा टेस्ट से भी गुजरना होगा। बिना इस टेस्ट के अब टीम इंडिया में एंट्री मुश्किल होगी। ऐसे में अब सवाल यह उठ रहा है कि यो यो टेस्ट तो ठीक था लोग इससे परिचित थे लेकिन अब डेक्सा टेस्ट क्या नई बला आ गई है, तो जानते हैं क्या है होता है यो यो और डेक्सा टेस्ट।
    क्या होता है खिलाड़ियों का डेक्सा टेस्ट

    खिलाड़ियों के लिए डेक्सा टेस्ट में मूल रूप से उनकी चोट, शरीर में फैट की मात्रा और हड्डियों की मजबूती का परीक्षण किया जाता है। इस टेस्ट में शरीर की हड्डियों की डेंसिटी का पता लगाया जाता है। यह एक खास तरह का एक्स रे होता है। 10 मिनट के इस टेस्ट में पताया लगाया जा सकता है कि कोई खिलाड़ी कितना फिट है। खिलाड़ियों को अक्सर हड्डियों में फ्रैक्चर की शिकायत रहती है। ऐसे में इस यह टेस्ट काफी मददगार होता है।

    यो यो टेस्ट क्या होता है

    यो यो टेस्ट खिलाड़ियों के फिटनेस को परखने का एक तरीका होता है। इस टेस्ट में कुल 23 लेवल होते हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ी 5वें लेवल से शुरुआत करते हैं। इसमें 20 मीटर की दूरी पर कोण रखा जाता है जिसे खिलाड़ियों को एक तय समय पर दौड़ कर कोण तक पहुंचकर वापस आना होता है। इस तरह दोनों तरफ मिलाकर खिलाड़ी कुल 40 मीटर की दूरी तय करते हैं। इस तरह जैसे-जैसे लेवल बढ़ता है दुरी तय करने का समय कम होता जाता है। इस दौरान एक खास सॉफ्टवेयर की मदद से स्कोर दिया जाता है।

    टीम इंडिया में किसी भी खिलाड़ी को यो यो टेस्ट पास करने का न्यूनतम स्कोर 16.1 का है। मौजूदा भारतीय टीम में विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों का यो यो स्कोर सबसे अधिक है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
     18 September 2026
    निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
     18 September 2026
    बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
     18 September 2026
    भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
     18 September 2026
    प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
     18 September 2026
    निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
     17 September 2026
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
    Advt.