गले साल रहेगा सस्ता गेहूं! बुवाई के रकबे में 5% से भी ज्यादा की बढ़ोतरी

Updated on 03-12-2022 04:55 PM
नई दिल्ली: इस साल तो लोग महंगा गेहूं खरीद कर खा रहे हैं। लेकिन उम्मीद है कि अगले साल इसका रेट सस्ता रहेगा। इसकी वजह है गेहूं की खेती का रकबा बढ़ना। चालू रबी सीजन के पहले दो महीनों में गेहूं की बुवाई का रकबा सालाना आधार पर 5.36 फीसदी बढ़ा है। अब यह बढ़ कर 211.62 लाख हेक्टेयर हो गया है।
केंद्रीय कृषि मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश में गेहूं की खेती का रकबा बढ़ा है। रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं की बुवाई अक्टूबर में शुरू होती है और मार्च-अप्रैल में इसकी कटाई होती है। इस मौसम में गेहूं के अलावा चना, उड़द के साथ-साथ मूंगफली और सरसों जैसे तिलहन भी उगाए जाते हैं। मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक चालू रबी सत्र में अब तक 211.62 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई हो चुकी है जबकि एक साल पहले की अवधि में यह रकबा 200.85 लाख हेक्टेयर था। राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और पंजाब में अधिक रकबे में गेहूं की बुवाई हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.