जब हवा में जलकर खाक हो गए थे 35 लोग, हिंडनबर्ग के नाम में ही छुपी है मौत, जान लीजिए हिटलर के दौर की कहानी

Updated on 24-03-2023 07:46 PM
नई दिल्ली : हिंडनबर्ग (Hindenburg) एक ऐसा बम बन गया है कि जिस पर भी गिरता है, परखच्चे उड़ा देता है। अडानी ग्रुप (Adani Group) पर एक रिपोर्ट जारी कर इस शॉर्ट सेलर ने कोहराम मचा दिया था। ग्रुप के शेयरों (Adani Group Shares) में ऐसी बिकवाली हुई कि कुछ ही दिनों में 140 अरब डॉलर स्वाहा हो गए। इस रिपोर्ट को 2 महीने हो चुके हैं और अब हिंडनबर्ग ने एक और बम गिरा दिया है। इस बार निशाने पर है टेक कंपनी ब्लाक (Block)। जैक डॉर्सी (Jack Dorsey) की इस कंपनी पर हिंडनबर्ग ने कई आरोप लगाए हैं। इससे एक ही झटके में कंपनी का शेयर (Block Share) 72 रुपये से गिरकर सीधा 59 रुपये पर आ गया। दरअसल हिंडनबर्ग का यह घातक रूप इसके नाम में भी छुपा है। हिंडनबर्ग नाम ही एक तबाही की याद दिलाता है। ऐसी तबाही, जिसमें कई लोग हवा में ही राख हो गए थे। आइए जानते हैं कि यह क्या कहानी है।

हिटलर के दौर से जुड़ा है इतिहास


हिंडनबर्ग के नाम का इतिहास हिटलर के दौर से जुड़ा है। दरअसल, हिंडनबर्ग एक एयरशिप (Hindenburg Airship) था। इसे आसमान का टाइटेनिक भी कहा जाता है। बात साल 1937 की है, जब जर्मनी में हिटलर (Hitler) का शासन था। अमेरिका के न्यूजर्सी में हिंडनबर्ग एयरशिप को लोग जमीन से देख रहे थे। अचानक एक तेज धमाका हुआ और हिंडनबर्ग एयरशिप में आग लग गई। सब कुछ स्वाहा हो चुका था। इस घटना में सिर्फ 30 सेकेंड में 36 लोग जिंदा जल गए थे।

जब तेज तूफान में फंस गया हिंडनबर्ग


हिंडनबर्ग एयरशिप ने 3 मई 1937 को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से अमेरिका के न्यू जर्सी के लिए उड़ान भरी। एयरशिप के न्यू जर्सी पहुंचने पर मौसम बिगड़ गया था। एयरशिप लैंड नहीं कर पा रहा था। वैसे भी एयरशिप की लैंडिंग बहुत मुश्किल भरी होती थी। कुछ ही देर में हवा का रुख एयरशिप के खिलाफ होने लगा। एयरशिप के चालक दल के पास दो विकल्प थे। पहला यह कि धीरे-धीरे लैंडिंग साइट की तरफ बढ़ने की कोशिश की जाए, इसमें काफी टाइम लगता। दूसरा था एक शार्प मोड़ लेते हुए लैंडिंग साइट पर पहुचा जाए। एयरशिप के पायलट ने दूसरे रास्ते को चुना। लेकिन शार्प मोड़ लेने के चलते एयरशिप के पिछले हिस्से के कुछ स्टील के तार टूट गए। इससे एक गैस चैंबर को नुकसान पहुंच गया और गैस लीक होने लगी। अभी एयरशिप लैंडिंग साइट तक पहुंचा ही नहीं था कि उसका पिछला हिस्सा नीचे की तरफ झुकने लगा। जबकि लैंडिंग के वक्त एयरशिप को बैलेंस रखना होता है। बैंलेंस करने के लिए पायलट ने पिछले हिस्से से तीन बार पानी गिराने का आदेश दिया। साथ ही सारे क्रू मेंबर्स को एयरशिप में आगे की ओर जाने को कहा गया।

एयरशिप से नीचे कूदने लगे लोग

एयरशिप को लैंड कराने की प्रक्रिया जटिल होती है। एयरशिप को लैंड कराते समय कुछ रस्सियां नीचे फेंकी जाती थीं। इन रस्सियों से एयरशिप को नीचे खींचा जाता था। हिंडनबर्ग एयरशिप को भी रस्सियों के सहारे नीचे खींचा जा रहा था। उसी वक्त एयरशिप के पिछले भाग में आग लग गई। एयरशिप में काफी सारी हाइड्रोजन गैस भरी हुई थी। इसने तुरंत आग पकड ली और कुछ ही देर में एयरशिप आग का गोला बन गया। आग लगने पर कई लोग डर के चलते खिड़कियां तोड़कर नीचे कूद गए। इस दौरान सिर्फ 30-35 सेकेंड में ही 36 लोगों की जान चली गई। ऐसा कहा जाता है कि तूफान में बिजली कड़कने से एयरशिप का बाहरी हिस्सा और अंदर के ढांचे के बीच इलेक्ट्रिक चार्ज पैदा हुआ था। इसके चलते आग लगी। इस हादसे ने एयरशिप इंडस्ट्री को बर्बाद कर दिया था। हिंडनबर्ग हादसे के बाद लोगों का एयरशिप से भरोसा उठ गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.