इजरायल में बेंजामिन नेतन्‍याहू ने रक्षा मंत्री को हटाया तो नाराज हुई जनता, सड़कों पर पीएम के खिलाफ उतरे लोग

Updated on 27-03-2023 07:15 PM
जेरूशलम: रविवार रात से इजरायल के शहर तेल अवीव में बड़े पैमाने पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू के खिलाफ प्रदर्शन जारी हैं। नेतन्‍याहू ने अपने रक्षा मंत्री योव गैलेंट को बर्खास्‍त कर दिया है और इसके बाद से ही जनता में नाराजगी है। वो एक बार फिर से पीएम के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे हैं। जिस रक्षा मंत्री को नेतन्‍याहू ने बर्खास्‍त किया है, वह न्‍याय‍िक व्‍यवस्‍था के सुधार के खिलाफ थे। लोगों के हाथ में इजरायल के झंडे थे और वह 'लोकतंत्र' के नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को ब्‍लॉक कर दिया था और पुलों पर भी जाम लगा दिया था जिसमें आयलॉन हाईवे भी शामिल है।
नए कानून के खिलाफ रक्षा मंत्री
जेरूशलम में पुलिस और सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ वॉटर कैनन का भी प्रयोग किया था। ये प्रदर्शनकारी पीएम नेतन्‍याहू के घर के करीब प्रदर्शन कर रहे थे। नए प्रस्‍तावित कानून को लेकर एक हफ्ते में कई प्रदर्शनों की योजना पहले से ही बना ली गई है। पीएम नेतन्‍याहू ने जिस सुधार की योजना बनाई है उसके तहत सरकार का उस कमेटी पर पूरा नियंत्रण हो जाएगा जो जजों की नियुक्ति करती है। इसके बाद कोर्ट के लिए भी उस नेता को हटाना कठिन होगा जो अपने पद के लिए उपयुक्‍त नहीं है। इसकी वजह से कई लोग नाराज हो गए हैं। पीएम नेतन्‍याहू पर इस समय भ्रष्‍टाचार के कई मुकदमे चल रहे हैं।
'नेतन्‍याहू ने पार की हर सीमा'
नेतन्याहू के घर के बाहर विरोध करने के बादए प्रदर्शनकारी - कई इजरायली झंडे लहराते हुए और बर्तनों को पीटते हुए नजर आए। इसके बाद वह पुलिस फोर्स से बचते हुए इजरायल की संसद नेसेट तक पहुंच गए। एक सरकारी कर्मचारी का मानना है कि पीएम के तौर पर नेतन्याहू ने लोकतांत्रिक देश के रूप में हमारे पास हर सीमा को पार कर लिया है। प्रदर्शन में शामिल एक सरकारी कर्मी ने कहा, 'हम अपने लोकतंत्र के आखिरी हिस्से की रक्षा कर रहे हैं और मैं इस तरह सो नहीं सकती। हमें इस पागलपन को रोकना होगा और तभी हम कुछ कर पाएंगे।'

कौन हैं योव गैलेंट
योव गैलेंट एक पूर्व सैनिक हैं और पिछले कई हफ्तों से वो ऐसे लोगों से बात करते आ रहे हैं जो प्रस्‍तावित कानून से नाखुश हैं। मार्च महीने की शुरुआत में इजरायल की एयरफोर्स के फाइटर पायलट्स ने ट्रेनिंग में शामिल न होने की कसम खाई थी। इस विरोध प्रदर्शन को असाधारण कदम माना गया था। बाद में अपने कमांडर्स के साथ बातचीत में उन्‍होंने ट्रेनिंग में शामिल होने पर रजामंदी जाहिर की थी।

गैलेंट ने शनिवार को कानून के खिलाफ अपनी राय दी थी। उन्होंने कहा था कि इजरायली फोर्सेज के सदस्‍य इस प्रस्‍तावित कानून से काफी नाराज हैं। गैलेंट ने यह बात एक टीवी कार्यक्रम में कही थी। जिस समय गैलेंट इस टीवी शो पर मौजूद थे, नेतन्याहू देश से बाहर थे। नेतन्‍याहू का कहना है कि बतौर रक्षा मंत्री उन्‍हें अब गैलेंट पर जरा भी भरोसा नहीं है। पीएम नेतन्‍याहू का मकसद इस हफ्ते के अंत तक संसद में नया कानून पास कराना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.