शराब पीकर बच्चों ने किया मर्डर तो शराब ठेकेदार और पान वाले पर केस, जानें पूरी दास्तां

Updated on 26-09-2024 11:17 AM
भोपाल: बात 6 सितंबर 2024 की है। चार नाबालिग बिना किसी दिक्कत या रोक टोक के एक शराब की दुकान से नशीला पदार्थ खरीदतें हैं। इसके बाद पान की दुकान से सिगरेट लिया। नशा करने के बाद आपसी विवाद में उन्होंने एक युवक का मर्डर कर दिया। घटना भोपाल के बाग सेवनिया थाना क्षेत्र में घटी। नाबालिगों ने भी काउंसलिंग में पुलिस को बताया है कि उनसे यह मर्डर नशे के कारण हो गया।

नाबालिगों ने आगे बताया कि उन्होंने शराब के साथ साथ सिगरेट भी पी थी। इस मामले में एफआईआर शराब ठेकेदार और पान दुकान संचालक पर हुई है। मध्य प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहला मामला है, जबकि इतनी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

जेजे बोर्ड के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई


किशोर न्याय (जेजे) बोर्ड के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने यह बड़ी एफआईआर दर्ज की है। जेजे बोर्ड के सदस्य डॉ. कृपाशंकर चौबे के अनुसार बोर्ड की प्रधान न्यायाधीश श्रुति जैन के मार्गदर्शन इस मामले की जांच चल रही है।

जानें नियम और प्रावधान


धारा 77, 78 और किशोर न्याय यानि बालकों की देखरेख एवं संरक्षण नियम 2016 के नियम 57 में ऐसे लोगों को खिलाफ सजा का प्रावधान किया गया है, जो 18 साल से कम उम्र वालों को शराब या तंबाकू बेचते हैं। व्यापारियों के लिए दुकान पर बोर्ड लगाकर सूचना देने का भी नियम है। बोर्ड में लिखना होाग कि यहां 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को शराब या तंबाकू उत्पाद नहीं बेची जाती है।

दोषी होने पर 7 साल की सजा और एक लाख जुर्माना


बिक्री करने पर विक्रेताओं पर आपराधिक केस और दोषी पाए जाने पर 7 साल तक सजा व एक लाख रुपए जुर्माने का प्रावधान भी किया गया है।

समाज में जाएगा सकारात्मक संदेश


किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य डॉ. कृपा शंकर चौबे ने बताया कि बच्चे छोटे छोटे कोमल हृदय के होते हैं, इन्हें पता नहीं होता कि वे क्या करने जा रहे हैं। कोई बड़ा व्यक्ति इनकों शराब और अन्य नशे की आदत लगा देता है। नशे की गिरफ्त में आकर वे अपराध के सहभागी बन जाते हैं। बच्चों द्वारा नशा करके अपराध करने की प्रवृत्ति में वृद्धि बढ़ रही है। किसी भी बच्चे को नशा का पदार्थ देना, बिकवाना,या पिलाना अपराध है। जिसके कारण सख्त सजा का प्रावधान किया गया है। किशोर न्याय बोर्ड के संज्ञान में एक ऐसा ही मामला सामने आया।

नशा परोसने वालों के खिलाफ एक्शन


इसके बाद हमनें लगातार इस मामले में कार्य किया और आबकारी विभाग और पुलिस के साथ मिलकर समन्वय किया जा रहा है। इसके साथ ही समाज को भी यह बताने का प्रयास किया है कि बच्चों को इस प्रकार की गतिविध से दूर रखें। शराब ठेकेदार के प्रति जो एफआईआर हुई है, यह सराहनीय कदम हैं। एमपी में यह ऐसी पहली कार्रवाई है, जो ऐसे लोगों के प्रति हुई है, जिन्होंने बच्चों को नशा परोसा। हम उम्मीद करते हैं कि उनके प्रति कठोर कार्रवाई होगी। समाज में सकारात्मक संदेश जा सकेगा।

जहांरहा करवाई कार्रवाई: महावीर सिंह


महावीर सिंह मुजाल्दा ने बताया कि हमारे पास कुछ एविडेंस आये थे कि नाबालिगों को शराब बेची गई थी। जेजे एक्ट 77 में प्रावधान है कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के शराब, तंबाकू जैसी चीजें नहीं बेची जा सकती। मैंने यह पहला मामला दर्ज कराया है। मैंने जहां-जहां कार्य किया है, वहां भी यदि जेजे एक्ट का वायलेशन हुआ है तो मामला दर्ज कराया है। हमने थाना प्रभारी को डायरेक्शन दिया था कि एफआईआर दर्ज की जाए। शराब विक्रय करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देशित किया था। इसके बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.