3 बार मिली CSK को हार तो कहने लगे 'पनौती', लगातार चौथी फिफ्टी जड़ गुजरात को हराकर ही दम लिया

Updated on 24-05-2023 07:43 PM
चेन्नई: आईपीएल-2023 के क्वॉलिफायर-1 में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 15 रनों से हरा दिया। इसके साथी ही चेन्नई ने फाइनल के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया। वह अब 28 मई का इंतजार करेगी, जहां दूसरे क्वॉलिफायर से उसकी भिड़ंत होगी। दूसरी ओर, हार्दिक पंड्या की टीम हारकर भी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है। वह एलिमिनेटर के विनर से दूसरा क्वॉलिफायर खेलेगी। आज एलिमिनेटर मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।
शुरुआती 3 मैचों में मिली थी चेन्नई को हार, अब धोनी की टीम ने किया कमाल
खैर, यह आईपीएल इतिहास में चेन्नई की गुजरात पर पहली जीत है। इससे पहले 3 मैच खेले गए थे और तीनों में हार्दिक पंड्या की टीम ने धोनी की चेन्नई को हराया था। हालांकि, अब जब चेन्नई ने उसे हराया तो यह 'सौ सुनार की एक लोहार' जीत रही। दरअसल, 3 मैच जो चेन्नई हारी थी वो लीग के थ, लेकिन प्लेऑफ में हार्दिक पंड्या की टीम को हारने से बड़ा झटका लगा है। अब उसे फाइनल में पहुंचने के लिए दोहरा संघर्ष करना पड़ेगा।

रुतुराज ने जड़ी लगातार चौथी हाफ सेंचुरी
रोचक बात यह है कि इन चारों ही मैच में चेन्नई के धाकड़ ओपनर रुतुराज गायकवाड़ ने हाफ सेंचुरी जड़ी। एक बार तो वह नर्वस नाइंटीज के भी शिकार हुए, लेकिन जो काम पिछले 3 मैचों में नहीं हो सका था इस बार उन्होंने कर दिखाया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी सीएसके को रुतुराज ने गुजरात के खिलाफ एक बार फिर दमदार शुरुआत दी। उन्होंने पहले विकेट के लिए डेवॉन कोन्वे के साथ मिलकर 87 रन जोड़े। उन्होंने 44 गेंदों में 7 चौके और एक छक्का के दम पर 60 रन बनाए।

पनौती से बने प्रिंस...
यह उनका गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगातार चौथ अर्धशतक रहा। इससे पहले उन्होंने 48 गेंदों में 73, 49 गेंदों में 53, 50 गेंदों में 92 और अब 44 गेंदों में 60 रन ठोके। शुरुआती 3 मुकाबलों में टीम की हार मिलने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें टीम के लिए अनलकी कहा, लेकिन इस बार जीत ने साबित कर दिया कि वह ही चेन्नई के असली प्रिंस हैं। उनकी इस दमदार पारी के दम पर चेन्नई ने 7 विकेट पर 172 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात की टीम सभी विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी। उसके लिए शुभमन गिल ने 38 गेंदों में 42 रन ठोके, जबकि राशिद खान ने 16 गेंदों में 30 रन की पारी खेली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के खेल मुकाबले हमेशा से ही फैंस का दिल थामकर देखने वाले होते हैं। जब भी ये दोनों टीमें किसी भी खेल में आमने-सामने आती…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के निशानेबाजों ने देश को बड़ी सफलता दिलाई है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशू ढिल्लों,…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्सड मार्शल आर्ट्स (MMA) इवेंट में पहला ऐतिहासिक पदक मिल गया है। 36 साल की भारतीय फाइटर सुचीका तरियाल ने सोमवार को महिलाओं…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन चीन की 13 साल की तैराक यू जिदी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया को हैरान कर दिया। अगले महीने 14 साल…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का विजयी रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को गिफू प्रेफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए पूल-बी के…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
Advt.