ओला के स्कूटर पर सवार हुए हर्ष गोयनका तो शेयरों के चढ़ गए भाव!

Updated on 09-10-2024 12:38 PM
नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया बड़ा महत्वपूर्ण हो गया है। यह मशहूर उद्योगपतियों के लिए भी अपने प्रशंसकों से जुड़ने का एक सशक्त मंच बन गया है। यह कभी-कभी व्यक्तिगत झगड़ों के लिए युद्ध के मैदान में भी बदल जाता है। पिछले दिनों 'एक्स' पर ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल और स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बीच गरमागरम बहस हुई थी। इस ऑनलाइन टकराव ने अरबपति उद्योगपति हर्ष गोयनका को भी आकर्षित किया है। उन्होंने ओला के संस्थापक और सीईओ को टैग करते हुए एक विशेष "कामरा" पोस्ट साझा किया।

हर्ष गोयनका ने क्या कहा?


अरबपति उद्योगपति ने इस मसले पर एक्स पर लिखा "अगर मुझे नज़दीकी दूरी तय करनी होती है, मेरा मतलब है एक 'कामरा' से दूसरे 'कामरा' तक, तो मैं अपने ओला (भावीश अग्रवाल) का उपयोग करता हूं,"। साथ ही एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह ओला ई-स्कूटर पर दिख रहे हैं।

यूजर्स ने दिया मजेदार कमेंट


गोयनका के इस पोस्ट पर ढेरों कमेंट मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा "सर, मैं भी ट्रेवल किया करता था। लेकिन मेरा तो भविश-य ही खराब हो गया। " एक अन्य व्यक्ति ने लिखा "सिर्फ कमरा से कमरा तक ही क्यों?" एक अन्य यूजर लिखते हैं कि इस ट्वीट से आपको ढेरों माइलेज मिल जाएगा लेकिन स्कूटर में पर्फेक्ट टायर लगाना नहीं भूलें।

कामरा से क्यों हुआ टकराव


ओला के साथ कामरा का टकराव तब शुरू हुआ जब उन्होंने एक ओला डीलरशिप की तस्वीर के साथ एक पोस्ट साझा की। इसमें बाहर खड़ी कई ओला स्कूटर धूल खा रही थीं। कामरा की पोस्ट आगे बढ़ गई, जब उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को टैग करते हुए पूछा, 'क्या इस तरह से भारतीय ईवी का उपयोग करेंगे?'

अग्रवाल ने क्या कहा


इसके जवाब में, अग्रवाल ने कामरा पर 'पेड ट्वीट' करने का आरोप लगाया। साथ उन्हें चुनौती दी: 'चूंकि आप @kunalkamra88 की इतनी परवाह करते हैं, तो आइए हमारी मदद करें! मैं इस ट्वीट या आपके असफल कॉमेडी करियर से जितना कमाते हैं, उससे ज़्यादा पैसे दूंगा।' भाविश अग्रवाल ने कामरा से चुप रहने और कंपनी को वास्तविक ग्राहकों के लिए मुद्दों को हल करने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया, और जोर देकर कहा, 'हम अपने सेवा नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रहे हैं और जल्द ही बैकलॉग को पूरा करेंगे।'

सीपीपीए ने थमा दिया है नोटिस


ओला इलेक्ट्रिक के ई-स्कूटर के खिलाफ लोगों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने कंपनी को नोटिस थमा दिया है। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में बताया था, 'केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने उपभोक्ता अधिकारों के कथित उल्लंघन, भ्रामक विज्ञापन और अनुचित व्यापार प्रथाओं के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।' सीसीपीए की तरफ से कंपनी को कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिनों का वक्त मिला है। मीडिया में इस तरह की रिपोर्ट है कि कंपनी के खिलाफ ग्राहकों की हजारों-हजार शिकायतें पहुंची है।

आज चढ़ गए शेयर


ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों की लिस्टिंग के कुछ दिनों बाद ही ये काफी दबाव में दिख रहे हैं। यह बीते सोमवार को अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 157.5 रुपये से 43% तक गिर चुका था। हालांकि, बुधवार को इसके शेयरों में तेजी दिखी। मंगलवार को इसके शेयर 95.46 रुपये पर बंद हुए थे। बुधवार को यह 95.46 रुपये पर खुला और ऊंचे में 98.70 रुपये तक गया। नीचे में यह 93.80 रुपये तक गिरा। सुबह 10.55 बजे यह 97.66 रुपये पर ट्रेड हो रहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.