शासकीय आवास नहीं मिला तो अकेले नक्सल बेल्ट के दौरे पर निकले विधायक...

Updated on 06-03-2024 06:01 PM

गरियाबंद। प्रशासन से नाराज बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव बुधवार को अपनी सुरक्षा व्यवस्था को नहनबीरी मैनपुर निवास में छोड़कर कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क के लिए चले गए। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र धुर नक्सल प्रभावित इलाका है।

बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर जाने से पहले मैनपुर लोक निर्माण विभाग के सामने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव हुए तीन महीने हो चुके हैं। शासन-प्रशासन से देवभोग में आवास उपलब्ध कराने के लिए कई बार मांग कर चुका हूं। लेकिन अब तक आवास उपलब्ध नहीं कराया गया है। मैनपुर नाहनबिरी स्थित अपने आवास में मैंने अपने खर्चे पर सुरक्षा व्यवस्था कराई है। उन्होंने कहा कि मेरे पास देवभोग में आवास की व्यवस्था नहीं है, मेरे स्वंय के रहने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मैं अपने सुरक्षाकर्मियों को कहां रखूंगा। इस मामले से कई बार प्रशासन को अवगत करा चुका हूं।

सरकार को घेरते हुए विधायक जनक ध्रुव ने कहा मैं विपक्ष का विधायक हूं, शायद इसीलिए सरकार मेरी सुरक्षा और रहने के लिए निवास की व्यवस्था नहीं कर रही है। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र बहुत बड़ा है। इस क्षेत्र के लोगों को मुझसे मुलाकात करने के लिए 100 किमी दूर आना पड़ता है। सरकार और प्रशासन मुझे व्यवस्था का हिस्सा नहीं मानती इसलिए मुझे सुविधा नहीं दे रही है।

इस मामले पर मैनपुर एसडीओपी बाजीलाल सिंह ने कहा कि, विधायक जनक ध्रुव को पुलिस प्रशासन ने पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की है। आवास उपलब्ध कराना जिला प्रशासन का काम है। आज उनके सुरक्षाकर्मी ने थाना पहुंचकर जानकारी दी है कि, विधायक जनक ध्रुव बैगर सुरक्षा के दौरे पर निकल गए हैं। एसडीओपी ने कहा कि विधायक की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है और इसकी सूचना देवभोग थाना में दे दी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.