कर्ज बढ़ने पर यूट्यूब से नकली नोट छापना सीखा

Updated on 31-12-2025 11:21 AM
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नकली नोट छापने वाले रायपुर के पति-पत्नी पकड़ाए हैं। कर्ज बढ़ने पर यूट्यूब से नकली नोट छापने का तरीका सीख लिया। 500, 200 और 100 रुपए के नकली नोट छापकर साप्ताहिक बाजार में छोटे व्यापारियों के खपाते थे। मामला रानीतराई थाना क्षेत्र का है।

शातिर पति-पत्नी ने किसी को शक न हो, इसके लिए नोटों पर मिट्टी तक लगा देते थे। इससे वे पुराने और चलन के नोट लगे। इस तरह बाजार में कई नकली नोट खपा दिए गए। नोटों की खराब प्रिंट क्वालिटी और छूने में अलग एहसास से व्यापारी सतर्क हो गए।

दुर्ग के साप्ताहिक मार्केट में हल्ला हुआ। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। इसके बाद पुलिस ने बाजार में ही दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने 1 लाख 70 रुपए से ज्यादा के नकली नोट, कलर फोटो कॉपी प्रिंटर और पेपर बरामद किया है।

ऑनलाइन मंगाई मशीन, छापने लगे नकली नोट

SSP विजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों ने ऑनलाइन मशीन मंगवाई थी। इसी से वे नकली नोट को छाप रहे थे। ग्राम सिलपट धमतरी निवासी सब्जी विक्रेता तुलेश्वर सोनकर ने शिकायत में बताया कि शाम करीब 5.30 बजे पुरुष और महिला ने उससे 60 रुपए की मटर और मिर्च खरीदी। बदले में 500 रुपए का नोट दिया।

उसने बाकी पैसे लौटा दिए और नोट गल्ले में रख लिया। कुछ देर बाद अन्य व्यापारियों ने बाजार में नकली नोट चलने की सूचना दी। जब तुलेश्वर ने गल्ले की जांच की तो नोट देखने और छूने में ही नकली लगा। नोट का नंबर 9EP143736 भी संदिग्ध पाया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी दंपती ने रानीतराई बाजार के अलावा पाटन साप्ताहिक बाजार में भी कई व्यापारियों को नकली नोट थमाकर सामान खरीदा था। सब्जी मंडी, ठेले और छोटे व्यापारियों को ही वो निशाना बना रहे थे, जिससे जल्दी पकड़ में न आएं।

कई व्यापारियों के पास भी मिले नकली नोट

एक व्यापारी के पास नकली नोट मिलने की जानकारी होते ही पूरे बाजार के व्यापारियों ने अपने पास रखे नोट चेक किए। इसमें रानीतराई के बाजार में व्यापारी भावेश देवागंन कौही, आदो राम बेलवाकुदा, दीपक साहू, संतोष देवागंन असोगा, शीतल यादव डिधारी, चंद्रिका बाई खपरी, रोहित सोनकर सब्जी मण्डी, भूपेन्द्र पटेल खपरी के पास भी पति-पत्नी ने नकली नोट दिया था।

29 दिसंबर 2025 को रानीतराई साप्ताहिक बाजार में व्यापारियों ने नकली नोट चलने की शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम बाजार पहुंची और संदिग्धों पर नजर रखी। इसी दौरान आरोपी अरुण कुमार तुरंग (50) और पत्नी राखी तुरंग (40) को पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने नकली नोट चलाने की बात स्वीकार कर ली।

शक न हो इसलिए नोटों पर लगाते थे मिट्टी

पुलिस पूछताछ में आरोपी अरुण तुरंग ने बताया कि मशीन से 500 रुपए के असली नोट की फोटो कॉपी कर नकली नोट छापते थे। उन्हें काटकर बाजार में चलाया जाता था। आरोपी के पास रानीतराई बाजार में चलाने के लिए करीब 5200 रुपए के नकली नोट थे। किसी को शक न हो इसलिए नोटों पर मिट्टी लगाते थे।

रायपुर स्थित घर की तलाशी में मिले नोट

पुलिस ने आरोपियों के रायपुर जिले के सोनपैरी, मुजगहन स्थित घर की तलाशी ली। वहां से कलर फोटो कॉपी मशीन, पेपर और 1 लाख 65 हजार 300 रुपए के नकली नोट बरामद किए गए। मौके से जब्त 5200 रुपए जोड़कर कुल 1 लाख 70 हजार 500 रुपए के नकली नोट पुलिस ने जब्त किए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.