हैदराबाद में बारिश आई तो दिल्ली कैपिटल्स ने आशुतोष के नाम पर मजे लिए, फैंस ने ट्रोल कर दिया

Updated on 06-05-2025 11:36 AM
हैदराबाद: दिल्ली कैपिटल्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बाल-बाल बच गई। राजीव गांधी स्टेडियम पर दिल्ली की बैटिंग पूरी तरह फेल रही। पैटल कमिंस की सेना के सामने दिल्ली की टीम सिर्फ 133 रन ही बना पाई। 29 रन पर ही टीम के टॉप-5 बल्लेबाज आउट हो गए थे। हालांकि इसके बाद आशुतोष शर्मा, विपराज निगम और ट्रिस्टन स्टब्स ने टीम को 133 रनों तक पहुंचा दिया। बारिश की वजह से हैदराबाद को बैटिंग का मौका नहीं मिला और मैच बेनतीजा रहा।

आशुतोष ने खेली कमाल की पारी

दिल्ली कैपिटल्स के लिए युवा बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने कमाल की बैटिंग की। वह 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। जब वह आए तो टीम का स्कोर 12.1 ओवर में 6 विकेट पर 62 रन था। यानी टीम 6 से भी कम के रन रेट से बैटिंग कर रही थी। आशुतोष ने 41 रनों की ताबड़तोड़ी पारी खेली। 26 गेंदों पर उन्होंने 2 चौकों के साथ ही 3 छक्का मारे। वह पारी के आखिरी ओवर में आउट हुए।

दिल्ली कैपिटल्स ट्रोल हो गई

दिल्ली कैपिटल्स ने बारिश आने के बाद एक ऐसा पोस्ट किया, जिसपर उसे ट्रोल होना पड़ रहा है। फ्रेंचाइजी ने एक्स अकाउंट पर आशुतोष शर्मा और बारिश का फोटो डाला। इसके साथ कैप्शन में लिखा- क्या आशु के छक्के ने बादल को चीर दिया?
इसके बाद सोशल मीडिया पर दिल्ली कैपिटल्स को ट्रोल किया जा रहा है। ध्रुव नामक के युजर ने लिखा- भाई थोड़ा तो शर्म कर लो। वहीं किमी ने लिखा- बेशर्मी से पोस्ट करना जबकि आपकी टीम को बारिश के कारण एक अंक मिल सकता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- शर्मा नहीं आती ना। ऋषिकेश अखिल ने लिखा- नहीं भाई, तुम्हारी परफॉर्मेंस देख के बादल रोने लगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.