जब नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे लालू यादव, I.N.D.I.A. की बैठक में सुनाया दिलचस्प किस्सा

Updated on 02-09-2023 01:35 PM
पटनाः विपक्षी गठबंधन आई.एन.डी.आई.ए. की बैठक के बाद आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। लालू यादव ने कहा कि वे पहले से ही नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ाई लड़ते आ रहे हैं, विपक्षी नेता उन्हें पद से ही हटा कर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा-‘सुन ले मोदी जी, अब आप समझ लेना कि पहले ही मैं आपसे लड़ता आ रहा हूं। गुजरात में हिंसा के समय से ही। आपके और आपके गुरु (अमित शाह का नाम भूलने पर दूसरे नेता से पूछते हैं) से। अमित शाह... बताओ, ई-कहां के शाह नेता हो गए, कब संघर्ष किया।’

राज्यसभा में गमछी बिछा कर धरना पर बैठे

लालू प्रसाद यादव ने कहा- ‘हम राज्यसभा में थे। उन दिनों में भैरो सिंह शेखावत उपराष्ट्रपति थे। गुजरात में जब हिंसा हुआ तो चारों तरफ देश और दुनिया भर में, यूरोपियन कंट्री ने भी अपने नागरिकों को मना कर दिया। भारत में मत जाना। और इनका प्रवेश भी निषेध हो गया था विदेशों में। आप सब को मालूम है, किस तरह का इनका इतिहास रहा है। हम गमछी बिछा कर फ्लोर ऑफ में, चेयरमैन के चेयर के नीचे। हमने कहा- मोदी को गिरफ्तार करो। नहीं तो नहीं उठेंगे। चारों तरफ से हाउस गरम हो गया। गरम होने के बाद काफी इनको परेशानी हुई। और अटल बिहारी वाजपेयी ने नरेंद्र मोदी को कहा-राजधर्म भी कोई चीज होता है। आरजेडी प्रमुख ने बताया कि सभी नेता एकजुट हो गए थे, लेकिन उस हिंसा की घटना की उन लोगों ने निन्दा भी नहीं की।’


अपना नुकसान कर भी आई.एन.डी.आई.ए. को जीताएंगे

लालू प्रसाद यादव ने कहा- हम सब एक है और एक होकर हमलोग इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। राहुल गांधी को भी हम काफी मजबूती के साथ विश्वास दिलाते है, कि हमसब एकजुट होकर सभी समन्वय बना कर सीट शेयरिंग शुरू करेंगे। सीट शेयरिंग में कहीं कोई दिक्कत नहीं होगी, कोई कठिनाई नहीं होगी। अपना कुछ नुकसान कर भी आई.एन.डी.आई.ए. को जीताएंगे, नरेंद्र मोदी को हटाएंगे और देश को बचाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.