जब जेल की सलाखों के पीछे जाने से बचीं मधुबाला, वजह थे दिलीप कुमार और उनकी वो जिद

Updated on 14-02-2023 07:34 PM
जब भी प्यार की मिसाल दी जाती है तो हीर-रांझा और सोनी-माहीवाल के साथ-साथ दिलीप कुमार और मधुबाला का भी नाम लिया जाता है। मधुबाला और दिलीप कुमार एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। एक-दूसरे के साथ जिंदगी बितारे और घर-संसार बसाने के सपने देखे। लेकिन वक्त और हालातों की ऐसी मार पड़ी कि दिलीप कुमार और मधुबाला का प्यार खत्म हो गया। मधुबाला की जिंदगी में तो एक वक्त ऐसा भी आया, जब वह जेल जाते-जाते बची थीं। इसकी वजह थे दिलीप कुमार। वही दिलीप कुमार, जो कभी मधुबाला से बेशुमार मोहब्बत करते थे। लेकिन एक जिद न सिर्फ मधुबाला के लिए उनके प्यार को ले डूबी, बल्कि एक्ट्रेस की जेल जाने की नौबत आ गई थी।
मधुबाला अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़ी तमाम बातें, फिल्मों के किस्से और प्यार की कहानियां आज भी हवाओं में तैर रही हैं। मधुबाला की 14 फरवरी को 90वीं बर्थ एनिवर्सरी (Madhubala Birthday)है और इस मौके पर वह किस्सा बता रहे हैं, जिसने मधुबाला की जिंदगी में उथल-पुथल मचा दी थी। सबकुछ तहस-नहस हो गया था।

मधुबाला का बचपन और नाम की कहानी

मधुबाला ने अपने करियर की शुरुआत 7 साल की उम्र में ऑल इंडिया रेडियों में एक नौकरी से की थी। उनका बचपन का नाम मुमताज जहान बेगम दहलवी था। लेकिन जब मधुबाला ने फिल्मों में एंट्री की तो देविका रानी ने उनका नाम बदलवा दिया। मुमताज से नाम बदलकर मधुबाला रखने का सुझाव देविका रानी ने ही दिया था। मधुबाला ने अपने एक्टिंग करियर में प्रेमनाथ से लेकर किशोर कुमार तक के साथ काम किया। लेकिन उनकी जोड़ी दिलीप कुमार के साथ ज्यादा जमी। फिल्मों में साथ काम करते-करते मधुबाला और दिलीप कुमार असल जिंदगी में एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। दोनों का रिश्ता 9 साल तक कायम रहा।

दिलीप कुमार से प्यार, शादी का सपना

मधुबाला और Dilip Kumar ने एक साथ घर बसाने का फैसला कर लिया था। बात सगाई तक पहुंच चुकी थी। लेकिन 1957 में कुछ ऐसा हुआ कि न सिर्फ मधुबाला और दिलीप कुमार का रिश्ता टूट गया, बल्कि उनके बीच हमेशा के लिए बातचीत भी बंद हो गई। बताया जाता है कि मधुबाला आखिरी दिनों तक दिलीप कुमार से मिलने की इच्छा जताती रहीं, लेकिन दिलीप कुमार उनसे मिलने नहीं पहुंचे। मधुबाला की 1969 में मौत हो गई।

66 साल पहले का विवाद, सब हुआ बर्बाद

मधुबाला और दिलीप कुमार की जिंदगी में जो सबसे बड़ा स्कैंडल हुआ था, जिसके कारण सब बर्बाद हुआ, वह 'नया दौर' के वक्त की कहानी है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिससे मधुबाला और दिलीप न सिर्फ एक-दूसरे से दूर हुए, बल्कि एक्ट्रेस की जेल जाने की नौबत आ गई थी। इसका खुलासा मधुबाला की छोटी बहन मधुर भूषण ने एक बार हमारे सहयोगी ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में किया था।

इस बात पर हुआ था विवाद

मधुर भूषण ने बताया था कि फिल्म 'नया दौर' के दौरान हुए केस ने दिलीप कुमार और मधुबाला के बीच दरार पैदा कर दी थी। इसके बाद बात आग बढ़ गई और चीजें बिगड़ती चली गईं। दरअसल दिलीप कुमार 'नया दौर' की शूटिंग ग्वालियर में करना चाहते थे। लेकिन मधुबाला के पिता बेटी की सुरक्षा को लेकर डरे हुए थे। उन्होंने मधुबाला को शूट के लिए ग्वालियर भेजने से मना कर दिया। यही बात दिलीप कुमार को चुभ गई। इस फिल्म को बीआर चोपड़ा बना रहे थे। वह भी दिलीप कुमार और मधुबाला के चक्कर में फिल्म को रोकना नहीं चाहते थे। बताया जाता है कि इसी वजह से बीआर चोपड़ा ने 'नया दौर' से मधुबाला को हटाकर किसी और को साइन कर लिया।

जेल जाने की आ गई थी नौबत

इससे मधुबाला के पिता नाराज हो गए और उन्होंने प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ कानूनी एक्शन लेने की धमकी दी। लेकिन इससे पहले वह कोई एक्शन ले पाते, प्रोडक्शन हाउस ने मधुबाला के खिलाफ ही केस कर दिया। 'मिड डे' के मुताबिक, जब केस कोर्ट में पहुंचा तो दिलीप कुमार ने मधुबाला के खिलाफ गवाही दे दी। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वह मधुबाला से प्यार करते हैं। मधुबाला यह केस हार गईं और दोनों के बीच हालात बद से बदतर हो गए। जब बीआर चोपड़ा को लगा कि मधुबाला जेल जास सकती हैं तो उन्होंने केस वापस ले लिया।

दिलीप कुमार की जिद, टूट गया रिश्ता

दिलीप कुमार और मधुबाला के रिश्ते में टकराव पैदा होने लगा। दिलीप कुमार सबकुछ भुलाकर मधुबाला से शादी करना चाहते थे। लेकिन मधुबाला चाहती थीं कि वह आकर एक बार उनके पिता से माफी मांग लें और गले लगा लें। लेकिन दिलीप कुमार ने इनकार कर दिया। इसी बात पर हालात बिगड़ गए। दिलीप कुमार और मधुबाला की बातचीत बंद हो गई। इसका जिक्र दिलीप कुमार की ऑटोबायोग्राफी में भी किया गया है। दिलीप कुमार ने बताया था कि फिल्म 'मुगल-ए-आजम' का जो आइकॉनिक पंख वाला सीन है, उस दौरान उनकी और मधुबाला की बातचीत बिल्कुल बंद थी। इस फिल्म के बाद दोनों फिर कभी नहीं मिल पाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
 16 June 2026
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने '₹370 की बिरयानी' वाले विवाद के बाद प्रणित मोरे की हो रही ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने लोगों से इस मामले में शामिल लोगों को…
 16 June 2026
'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और फिल्म 'छावा' में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले का 14 जून 2026 को मुंबई स्थित उनके घर पर आत्महत्या…
 16 June 2026
एक्टर और यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) की गुडविल एंबेसडर दीया मिर्जा, पितृसत्तात्मक सत्ता के ढांचे को ग्लोबल क्लाइमेच के नुकसान से जोड़ने वाले अपने विवादित कमेंट के कारण ऑनलाइन…
 15 June 2026
रामानंद सागर की 'रामायण' टीवी के इतिहास में अब तक का वो महान शो है जिसकी तुलना करने की कोशिश तो बहुत लोगों ने की, लेकिन कोई कर नहीं पाया।…
 15 June 2026
रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने भारी बारिश के बावजूद विरोध प्रदर्शन किया। CJP देश भर में…
 15 June 2026
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर यूट्यूबर ध्रुव राठी की आलोचना की है। इस बार उन्होंने ध्रुव राठी को देश-विरोधी कहा और बोले, 'मुझे यह आदमी बिल्कुल पसंद…
 15 June 2026
आमिर खान स्‍टारर 'लगान' भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन फिल्‍मों में से है। साल 2001 में आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म 2026 में अपनी 25वीं सालगिरह मना…
 13 June 2026
नोरा फतेही ने शुक्रवार को कनाडा में हुए FIFA ओपनिंग सेरेमनी के वर्जन में शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने परफॉर्मर्स वेजड्रीम और संजॉय के साथ अपना फुटबॉल एंथम गाया। उनकी परफॉर्मेंस…
Advt.