मां ने छोड़ा तो चचेरी बहन ने बुजुर्ग से करवाया रेप, रिश्तों के कत्ल की ऐसी खबर जो सन्न कर देगी

Updated on 23-11-2023 01:50 PM
ग्वालियरः प्रदेश के तानसेन की संगीत नगरी ग्वालियर में शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिक के साथ 60 साल के बुजुर्ग ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में सामने आया है। इतना ही नहीं कई बार उसका शोषण भी किया गया। इस घिनौने कृत्य में नाबालिग की चचेरी बहन भी आरोपी के साथ शामिल बताई जा रही है। इसलिए पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाया है।

दरअसल, विश्वविद्यालय थाना में कंपू स्थित नया बाजार निवासी एक 15 वर्षीय नाबालिक ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने अपने साथ रेप की वारदात के साथ शोषण होने की शिकायत दी है। इसके साथ ही अपने साथ हुईं नाइंसाफी में चचेरी बहन के खिलाफ भी शिकायत दी है। पीड़ित नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

नाबालिग ने बताई दुष्कर्म दर्दभरी दास्तां


पीड़ित बच्ची ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपनी ताऊ की बेटी के साथ बाहर घूमने गई थी। तभी महल गांव स्थित सिंधिया नगर में उसकी बहन अपने एक परिचित अशोक कुमार से उसकी मुलाकात करवाई। चचेरी बहन पहले से भी परिचित थी। इस दौरान घर में नाबालिक की चचेरी बहन ने नाबालिक को अशोक कुमार की किचन में उसकी मदद के लिए भेजा। तभी अशोक कुमार ने डरा धमका कर उसे नाबालिक के साथ गलत काम किया।

रेप से टॉर्चर तक चालू हुआ सिलसिला


पीड़ित लड़की ने बताया कि यह सिलसिला यहीं नहीं रुका आरोपी बुजुर्ग ने जान से मारने की धमकी देकर कई बार उसका शोषण भी किया। आखिर में नाबालिग ने तंग आकर थाने में आकर अशोक कुमार की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला अशोक कुमार के खिलाफ दर्ज कर लिया है। कहीं ना कहीं इस अपराध की वजह उसकी चचेरी बहन भी है इसलिए पुलिस ने चचेरी बहन को भी आरोपी बनाया है।

मां ने की दूसरी शादी


जानकारी के अनुसार नाबालिक के पिता की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। वहीं, उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली है और उसे छोड़ दिया है। किसी तरह उसके परिजनों में शामिल ताऊ को उस पर रहम आ गया और उन्होंने कंपू स्थित नया बाजार में उसे अपने घर में पनाह दी। इसके बाद ताऊ की बेटी से उसकी अच्छी बनने लगी। इसी भरोसे में वह उसके साथ बाहर भी आने-जाने लगी तभी एक दिन नाबालिक की चचेरी बहन उसे आरोपी अशोक कुमार के पास ले गई। जहां अशोक कुमार ने डरा धमका कर उसके साथ गलत काम किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.