लोग सुबह पेट्रोल-पंपों में पहुंचे तब पता-चला कीमत बढ़ गई

Updated on 03-04-2026 11:51 AM
रायपुर, राज्य सरकार की ओर से पेट्रोल पर चुपचाप तरीके से सेस बढ़ाने की वजह से 2 अप्रैल को सुबह 6 बजे से पेट्रोल एक रुपए महंगा हो गया है। राज्य सरकार की ओर से अभी तक पेट्रोल में 24 प्रतिशत वैट और 1 रुपए सेस लिया जाता था। लेकिन अब 24 फीसदी वैट के साथ सेस 2 रुपए कर दिया गया है। इस वजह से पेट्रोल की कीमत बढ़ गई है।

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पर पहले सेस 2 रुपए ही लगता था। करीब पांच साल पहले पेट्रोल की कीमत 100 रुपए पार होने की वजह से भाजपा की ही सरकार ने सेस को 2 से घटाकर 1 रुपए कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस सरकार ने भी इसे पांच साल तक यथावत ही रखा। अभी ईरान-अमेरिका युध्द की वजह से पेट्रोल की कीमतों पर असर पड़ रहा है।

इसलिए सरकार ने पेट्रोल पर सेस वापस 2 रुपए कर दिया। इस वजह से पेट्रोल 1 रुपए महंगा हो गया है। डीजल पर पहले की तरह ही 23 फीसदी वैट और 1 रुपए सेस लग रहा है। डीजल की कीमत बढ़ने का असर सभी तरह की चीजों पर होता है।

रायपुर में बुधवार को तीनों पेट्रोलियम कंपनियों के पेट्रोल के रेट 99.44 से 99.47 रुपए प्रति लीटर थे, लेकिन सेस बढ़ने के बाद इसकी कीमत 100.44 से 100.47 रुपए प्रति लीटर हो गई है। डीजल पहले की तरह 93.41 रुपए में मिल रहा है।

पेट्रोल-डीजल: पर्याप्त स्टॉक, कहीं किल्लत नहीं

रायपुर पेट्रोल पंप एसोसिएशन से मिली जानकारी के अनुसार किसी भी पंप में पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं है। रायपुर मे सभी कंपनियों के डिपो के पास पर्याप्त स्टॉक है। गौरतलब है कि राज्य सरकार को हर साल पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट और सेस की वजह से 7000 करोड़ से भी ज्यादा का राजस्व प्राप्त होता है। अभी सेस 1 रुपए बढ़ने के बाद इस वित्तीय साल में यह आंकड़ा और बढ़ जाएगा।

गैस सिलेंडर: सप्लाई सामान्य हो रही है राजधानी में एलपीजी सिलेंडरों की भी सप्लाई सामान्य होती जा रही है। पेट्रोलियम कंपनियों का दावा है कि एजेंसियों को उनकी डिमांड के अनुसार सिलेंडरों की सप्लाई की जा रही है। बीपीसीएल डिस्ट्रीब्यूटर संघ के प्रदेशाध्यक्ष मुरारी गौड़ ने बताया कि पहले सिलेंडरों की बुकिंग होने पर दो से तीन दिन में डिलीवरी हो जाती थी। अभी ओटीपी के बिना डिलीवरी नहीं होने की वजह से थोड़ी देर हो जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद केस में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस…
 26 September 2026
धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों में पानी भर गया है। इसी बीच भखारा क्षेत्र…
 26 September 2026
रायपुर में गणपति विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। विसर्जन के बीच डीजे और धुमाल की धुन पर लोग नाचते-गाते बप्पा को विदाई दे रहे हैं। लेकिन इस शोर…
 26 September 2026
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क की कड़ियां छत्तीसगढ़ के…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा गांव में ट्रांसफार्मर फटने से झुलसे पिता-पुत्र समेत तीन किसानों की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 20 सितंबर रविवार को हेमबंद…
 26 September 2026
जांजगीर-चांपा जिले में शराबी हेडमास्टर ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। पामगढ़ विकासखंड के सरकारी स्कूल भांठापारा भुईगांव में पदस्थ योगेश्वर सिंह कंवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो में…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ में करीब 36 घंटे हुई लगातार बारिश के बाद अब बारिश थम गई है। रायपुर समेत कई हिस्सों में जलभराव है। महादेवघाट पुल से 2 फीट ऊपर पानी बह…
 25 September 2026
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केके श्रीवास्तव की करीब 3 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है। केके छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश…
 25 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के चुनावों में वोट चोरी का आरोप लगाया। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में करीब 55 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में…
Advt.