राखी सावंत को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका तो झूम उठे Ex आदिल खान दुर्रानी, कहा- जेल जाना पड़ेगा, तब मिलेगी बेल
Updated on
23-04-2024 02:12 PM
टीवी की ड्रामा क्वीन राखी सावंत और उनके एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी के बीच लंबे समय से कानूनी लड़ाई चल रही है। आदिल ने सोमवार को सोशल मीडिया पर दावा किया कि अब राखी को जेल जाना ही पड़ेगा, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें चार हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया है। कथित तौर पर सुप्रीम कोर्ट ने राखी से कहा कि उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई, उनके सरेंड करने के बाद ही की जाएगी। बता दें कि राखी इस समय दुबई में हैं।
Rakhi Sawant के एक्स हसबैंड Adil Khan Durrani ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'हैलो। आज मैं बहुत खुश हूं। खुशी की बात ये है कि आज सुप्रीम कोर्ट ने राखी सावंत की बेल रिजेक्ट कर दी है और ऑर्डर पास किया है कि चार हफ्तों के अंदर आपको आकर सरेंडर करना पड़ेगा। तब जाकर आपकी बेल की याचिका सुनी जाएगी। तब तक आपको बेल नहीं मिलेगी।'
आदिल ने अपनी बात को सरल भाषा में भी समझाया। उन्होंने कहा, 'इसको मैं सरल शब्दों में समझा दूं कि आपको जेल जाना पड़ेगा, तब आपको बेल मिलेगी। मैं इतना ज्यादा खुश हूं कि मैं कहता था कि संविधान में लड़कों के लिए न्याय पाना मुश्किल है। नहीं। संविधान में कहता हूं मुश्किल है न्याय पाना, लेकिन अगर आप सच्चे हो तो आपको न्याय बिल्कुल मिलेगा।'
भारत से फरार हैं राखी सावंत!
इसी साल मार्च महीने में आदिल खान दुर्रानी ने दावा किया था कि राखी सावंत पिछले चार महीने से दुबई में हैं। 'बॉलीवुड बबल' को दिए इंटरव्यू में आदिल ने बताया कि उन्होंने राखी के खिलाफ कई FIR दर्ज करवाई हैं। आदिल ने भी दावा किया कि जब राखी भारत लौटेंगी तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आदिल ने कहा था, 'बहुत सारी FIR फाइल की है मैंने राखी के खिलाफ। वो दुबई में क्यों है जानते हो? क्योंकि उसके ऊपर जो हमने केस किया है, उसकी वजह से उसको बेल नहीं मिल रही है। वो पिछले साढ़े चार महीने से भारत से फरार है।'
एक-दूसरे पर लगाए थे सनसनीखेज आरोप
आदिल की पिछली शादी राखी सावंत से हुई थी। फिर इनके रिश्ते में खटास आ गई। दोनों एक-दूसरे पर सनसनीखेज आरोप लगाए। इसके बाद पिछले साल दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए, लेकिन एक-दूसरे पर हमला करना नहीं छोड़ा। 'बिग बॉस' की कंटेस्टेंट रह चुकीं राखी ने आदिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। आदिल को 7 फरवरी 2023 को गिरफ्तार कर लिया गया था। पांच महीने बाद वो जेल से बाहर निकले थे। अब उन्होंने 'बिग बॉस 12' फेम सोमी खान से शादी कर ली है।
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…