जब संजय दत्त ने राजनीति में एंट्री के सवाल पर दिया था मजेदार जवाब, क्यों कहा ऐसा

Updated on 09-04-2024 02:49 PM
बॉलीवुड के कई स्टार्स राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाते हैं। इनमें अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना रनौत तक का नाम शामिल है। इस लिस्ट में संजय दत्त का नाम शामिल नहीं है, लेकिन बीते कुछ दिनों से अफवाह उड़ रही थी कि वो भी ये दांव आजमाने वाले हैं। कहा जा रहा था कि वो हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। खैर। एक दिन पहले, सोशल मीडिया पोस्ट से उन्होंने इन अफवाहों को खारिज कर दिया। ये भी कहा कि अगर वो राजनीति में आएंगे तो खुद इसका ऐलान करेंगे। इस बीच संजू बाबा का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है, जब उन्होंने राजनीति के सवाल पर कहा था- मुझे गधे की सवारी पसंद है!

Sanjay Dutt के फैंस जानते हैं कि उनके पापा सुनील दत्त ने फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था और इसके अलावा वो राजनीति में भी सक्रिय थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की थी। संजय दत्त की बहन प्रिया भी इसी राजनीतिक पार्टी में सांसद रह चुकी हैं।

संजय दत्त ने दी सफाई

संजय दत्त के 'गधे की सवारी...' वाला बयान जानने से पहले ये जान लीजिए कि उन्होंने राजनीति में एंट्री करने की अफवाह पर क्या रिएक्ट किया। वो इंस्टाग्राम पर लिखते हैं, 'मैं अपने राजनीति में शामिल होने की सभी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं। मैं किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं या चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। अगर मैं राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने का फैसला करता हूं तो मैं इसकी घोषणा खुद करूंगा। कृपया अभी तक मेरे बारे में खबरों में जो चल रहा है उस पर विश्वास करने से बचें।'

कपिल शर्मा ने पूछा था सवाल

अब आपको बताते हैं उस किस्से के बारे में, जिस पर दर्शक खूब हंसी थी। ये किस्सा फेमस कमीडियन कपिल शर्मा के शो का है। उस वक्त संजू बाबा अपनी फिल्म 'प्रस्थानम' को प्रमोट कर रहे थे। तब कपिल ने उनसे कहा था, 'इस मूवी (प्रस्थानम) में आप कह रहे हैं 'राजनीति शेर की सवारी है, उतरे तो खत्म'। आपके पापा ने शेर की सवारी की थी, बहन शेर की सवारी कर रही हैं तो आपका क्या इरादा है?'

संजू बाबा का मजेदार रिएक्शन

ये सुनने के बाद संजय दत्त ने जो रिएक्शन दिया, वो बहुत मजेदार था। उन्होंने अने उसी बेबाक अंदाज में तपाक से कहा, 'मुझे गधे की सवारी पसंद है।' ये सुनकर कपिल और वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
Advt.