बहन श्वेता ने PM मोदी से की अपील तो एकजुट हुए फैंस ने भी लगाई गुहार, सुशांत सिंह राजपूत को जल्द मिलेगा इंसाफ

Updated on 16-03-2024 01:49 PM
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 45 महीने बीत चुके हैं, पर एक्टर के फैंस और परिवार अभी भी इंसाफ के इंतजार में हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। उन्होंने पीएम मोदी से अपील की है कि वह उनके भाई सुशांत की मौत की जांच के केस में दखल दें, क्योंकि अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह गए। वह बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर मृत मिले थे। जहां शुरुआती जांच में सुशांत की मौत को सुसाइड बताया गया, वहीं बाद में जांच सीबीआई को सौंप दी गई। पर 45 महीने बाद भी जांच में कुछ सामने नहीं आया है और कुछ नतीजा नहीं निकला।

Sushant Singh Rajput के परिवार ने इसे सुसाइड मानने से इनकार कर दिया था, और दिवंगत एक्टर की कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही रिया के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। इसके बाद सुशांत केस की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। बाद में इसमें ड्रग्स का एंगल भी सामने आया और रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स केस में जेल भी जाना पड़ा था। उसी वक्त से फैंस और परिवार एक्टर के लिए इंसाफ की आस देख रहा है और कुछ अपडेट आने का इंतजार कर रहा है। सुशांत की बहन Shweta Singh Kirti भी तभी से भाई के लिए लड़ रही हैं।

श्वेता ने पीएम मोदी से अपील करते हुए शेयर किया वीडियो

हाल ही उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें वह पीएम नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कह रही हैं कि उनके भाई की मौत को 54वां महीना भी बीत चुका है, लेकिन न तो सीबीआई की जांच को लेकर कोई अपडेट मिला है और ना ही तमाम अनसुलझे सवालों के जवाब मिले हैं। श्वेता सिंह कीर्ति ने पीएम मोदी से इस मामले में दखल देने की विनती की। इस वीडियो पर फैंस के भी काफी रिएक्शन आ रहे हैं।

'हमें बताइए सीबीआई की जांच कहां तक पहुंची'

वीडियो शेयर कर श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा है, 'मेरे भाई सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 45 महीने हो गए हैं, और हम अभी भी जवाब ढूंढ रहे हैं। पीएम मोदी जी, कृपया हमें पता करने में मदद कीजिए कि सीबीआई की जांच कहां तक पहुंची है। सुशांत के लिए हम न्याय की गुहार लगा रहे हैं।'

फैंस की भी पीएम मोदी से अपील- इंसाफ दिलवाओ सर

फैंस अभी भी दावा कर रहे हैं कि यह सुसाइड नहीं था, बल्कि सुशांत की हत्या की गई थी। एक फैन ने लिखा है, 'प्लीज मोदी जी कुछ करिए। इंसाफ दिलवाओ, जरूरी है। वहीं एक फैन ने लिखा है कि मोदी जी हम आपके हाथ जोड़कर अपील करते हैं कि आप सुशांत सिंह राजपूत के इस केस में दखल दें। देश का नागरिक होने के नाते यह जरूरी है कि हमारा विश्वास सीबीआई और न्यायपालिका में बना रहे। अब देखना यह होगा कि इस अपील के बाद क्या होता है। क्या सुशांत सिंह राजपूत केस में कुछ खुलासा होगा? क्या परिवार को जिस इंसाफ का इंतजार है, वो उन्हें मिलेगा?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
Advt.