ट्रैफिक पुलिस के रोकने पर खुद का बताया एसीबी का अधिकारी, पुलिस ने जांच की तो निकला फर्जी

Updated on 04-02-2025 12:43 PM

भिलाई, ट्राफिक पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान नेहरू नगर चौक पर एक कार को रोकने पर उसमें बैठे शख्स ने खुद को एसीबी का अफसर बताया और आईडी कार्ड भी दिखाई। यातायात विभाग के अधिकारी को शक हुआ तो आईकार्ड की जांच की जो कि फर्जी निकला। यातायात पुलिस ने वाहन चालक को आगे की कार्रवाई के लिए सुपेला थाने को सौंप दिया। वहीं एक अन्य मामले में हुडको में लापरवाही पूर्वक कार चलाने वाले पर भी कार्रवाई की गई।

बता दें यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार संदिग्ध गतिविधि वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। यातायात पुलिस लगातार ऐसे वाहन चालको नजर रखी है जो जानबूझकर चार पहिया वाहनों में ब्लेक फिल्म, पुलिस सायरन, वाहन में पदनाम लिखकर वाहन चलाते, फर्जी आई कार्ड दिखाते हुए धौंस जमाने का कार्य करने वाले पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। सोमवार को को यातायात पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान नेहरू नगर चौक पर वाहन क्रमांक सीजी 05 एबी 7335 वाहन चालक को रोकने पर वाहन का कागजात एवं लायसेंस दिखाने कहा गया। वाहन चालक सन्नी जैन पता शांति नगर सुपेला निवासी के द्वारा अपने आप को एसीबी का अधिकारी बताया और मोबाइल में फर्जी आई कार्ड दिखाने लगा।

शंका होने से पूछताछ करने पर आई कार्ड फर्जी होना एवं पुलिस को गुमराह करने अपराध की श्रेणी होने पर वाहन एवं चालक दोनो को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना सुपेला के सुपुर्द किया गया। ऐसे ही विगत दिनों यातायात पुलिस को एक कार चालक हुडको क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ था। जिसमें वाहन चालक तेज रफ्तार में वाहन को चलाते दिखा साथ ही एक महिला जो रोकने का प्रयास कर रही थी उक्त महिला को ठोकर मारकर भागते दिखने पर यातायात पुलिस द्वारा वाहन व वाहन मालिक का पता लगाया। नियमों के तहत वाहन चालक 3000 रुपए जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार वाहन क्रं सीजी 07 एमआर 5674 वाहन चालक के द्वारा वाहन में ब्लेक फिल्म एवं पुलिस का सायरन उपयोग करते सिविक सेन्टर क्षेत्र में पाये जाने पर अग्रिम कार्यवाही हेतु यातायात कार्यालय नेहरू नगर लाया गया और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 6000 रुपए चालान किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.