गाड़ी टकराई तो जज ने दर्ज कराया लूट का केस:हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने कहा-सीसीटीवी में मारपीट दिखी, लूट नहीं

Updated on 13-08-2024 11:58 AM

इंदौर जिला एवं सत्र न्यायालय के एक न्यायाधीश ने खुद के साथ लूट की एफआईआर दर्ज करवाकर युवक को जेल भिजवा दिया। अदालत ने भी आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया। पीड़ित युवक ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की। हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद युवक को न केवल जमानत दे दी, बल्कि यह भी कहा कि गाड़ी को कट लगने पर जज और पीड़ित युवक के बीच मामूली विवाद हुआ था। फिलहाल लूट का आरोप साबित नहीं हो रहा है।

हाई कोर्ट में जस्टिस सुबोध अभ्यंकर की खंडपीठ के समक्ष इस मामले की सुनवाई हुई। फैसले पर पहुंचने से पहले अदालत ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी देखे।

दरअसल, जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश मोहित रघुवंशी ने शैलेंद्र नागर के खिलाफ कनाड़िया थाने में लूट की धाराओं में केस दर्ज करवाया था। नागर को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर पहले रिमांड पर लिया, फिर जेल भेज दिया।

जज ने कार को कट मारा, फिर कहासुनी की

हाई कोर्ट में शैलेंद्र नागर का पक्ष रखने वाले वकील मनीष यादव और करण बैरागी ने बताया, 'घटना शैलेंद्र की किराना दुकान के सामने ही हुई थी। हमने अदालत में घटना की रात के सीसीटीवी फुटेज पेश किए थे। इनमें साफ दिख रहा है कि शैलेंद्र की कार को कट मारने के बाद न्यायाधीश ने उन्हें रोका। वे दो पहिया वाहन से कार के पास आए। शैलेंद्र ने कार का शीशा नीचे कर उनसे बात भी की।

पूरी रिकॉर्डिंग में कहीं भी लूट जैसी घटना नहीं दिख रही है। सामान्य कहासुनी और विवाद को लूट बता दिया गया।'

सीसीटीवी फुटेज में लूट जैसा कुछ नहीं दिखा

हाई कोर्ट ने शैलेंद्र की जमानत स्वीकार करते हुए फैसले में लिखा, 'सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि केवल मारपीट हुई थी, लूट जैसा कुछ प्रतीत नहीं होता। अभियुक्त का कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है। घटनास्थल उसकी दुकान के ठीक सामने है। ऐसी स्थिति में अभियुक्त को जमानत दी जाती है।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.