दाना-पानी बंद हुआ तो गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, भारत से मांगी रहम की भीख, जानें दुश्मन देश का कैसे निकल रहा दम

Updated on 27-05-2025 02:27 PM
नई दिल्ली: पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कई तरह के बैन लगा दिए थे। भारत ने पाकिस्तान के साथ न केवल सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया था, बल्कि व्यापार (आयात-निर्यात) पर भी पूरी तरह बैन लगा दिया था। इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर हुआ और पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब किया गया। भारत के लगातार दबाव और दाना-पानी बंद करने के बाद अब पाकिस्तान छटपटाने लगा है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि उनका देश भारत के साथ लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों पर बात करने के लिए तैयार है। इन मुद्दों में कश्मीर, पानी का बंटवारा और व्यापार शामिल हैं। उन्होंने यह बात तेहरान की यात्रा के दौरान एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।

पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट डॉन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरीफ ने कहा, 'हम अपने पड़ोसी के साथ पानी के मुद्दों पर शांति के लिए बात करने को तैयार हैं। साथ ही हम व्यापार को बढ़ावा देने और आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भी बात करने को भी तैयार हैं।'

कितना है दोनों देशों के बीच व्यापार?

वित्त वर्ष 2024-25 में अप्रैल से लेकर जनवरी तक भारत ने पाकिस्तान को करीब 448 मिलियन डॉलर का निर्यात किया। वहीं इस दौरान पाकिस्तान से आयात मात्र 0.42 मिलियन डॉलर रहा। वहीं साल 2023-24 में भारत ने पाकिस्तान से 3 मिलियन डॉलर का आयात किया था। जबकि 1.2 अरब डॉलर का निर्यात किया था।

किन-किन चीजों का आयात-निर्यात?

भारत और पाकिस्तान के बीच काफी चीजों का आयात-निर्यात होता है। भारत पाकिस्तान से ड्राई फ्रूट्स, तरबूज और अन्य फल, सीमेंट, सेंधा नमक, पत्थर, चूना, मुल्तानी मिट्टी, चश्मों का ऑप्टिकल्स, कॉटन, स्टील, कार्बनिक केमिकल्स, चमड़े का सामान आदि मंगाता है। वहीं पाकिस्तान को जैविक और अजैविक केमिकल, दवाइयां, कृषि उत्पाद, कपास और सूती धागा, चीनी, मिठाइयां आदि एक्सपोर्ट की जाती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.