जब सदन में गुरु ने चेले से किया सवाल, स्पीकर-नेताप्रतिपक्ष ने ली चुटकी...

Updated on 24-07-2024 06:02 PM

रायपुर। विधानसभ मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को सदन में काफी गहमा-गहमी रही। नक्सल मुद्दे पर जहां पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई, वहीं एक पल ऐसा भी आया कि सदन में ठहाके भी लगे।

सदन में आज शिष्‍य और गुरु के बीच सवाल जवाब का सिलसिला चला। सवाल गुरु कर रहे थे तो जवाब शिष्‍य मंत्री दे रहे थे। इस दौरान स्‍पीकर डॉ. रमन सिंह और कृषि मंत्री राम विचार नेताम के साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी चुटकी ली।



मामला प्रश्‍नकाल के दौरान का है। प्रश्‍नकाल में चौथे नंबर का सवाल बीजेपी विधायक भईयालाल राजवाड़े का था। उन्‍होंने बैकुंठपुर जिला अस्पताल को लेकर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्‍याम बिहारी जायसवाल से प्रश्‍न किया था। राजवाड़े के सवाल का जवाब देने खड़े हुए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जायसवाल ने कहा कि आज मेरे लिए विशेष और भावुक पल है। जिन्‍होंने (राजवाड़े) मुझे अभिभावक की तरह में पंचायत से लेकर यहां तक पहुंचाया। ऐसे व्‍यक्ति मुझ से प्रश्‍न कर रहे हैं मै गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। इस पर स्पीकर डॉ. रमन ने कहा कि इसलिए ठीक जवाब देना।


इससे पहले राजवाड़े जैसे ही प्रश्‍न करने के लिए खड़े हुए उन्‍होंने कहा कि मेरा प्रश्‍न स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री से है। इस पर स्पीकर ने हंसते हुए कहा- बिल्‍कुल सही बोल रहे हैं। इस पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने चुटकी लेते हुए कहा कि अध्‍यक्ष महोदय आज का इनका (राजवाड़े) गेटअप देख लिया जाए। राजवाड़े बोले- आज का गेटअप नहीं है, नेताम ने फिर कहा आज विशेष तैयारी में हैं। इस पर राजवाड़े ने कहा कि आज आपसे कुछ ठीक लग रहा हूं या नहीं।


इसके बाद सवाल-जवाब का दौर शुरू हुआ तो डॉ. महंत ने खड़े होकर कहा कि मंत्री जी ने स्‍वीकार किया है कि ये इनके गुरु हैं तो ये लोग बैठक कर समाधान कर लेना चाहिए, मामला यहां तक आना ही नहीं चाहिए था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.