जलेबी वाले ने गलतियां गिनाई, तो भड़के नसीम शाह:कहा- हम सब इंसान हैं, गलतियां सबसे होती हैं

Updated on 01-06-2024 12:33 PM

बड़ी हार के बाद फैंस की क्रिकेटर्स पर नाराजगी आमबात है, लेकिन उलटा क्रिकेट फैंस पर भड़क जाए ऐसा कम ही होता है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने कुछ ऐसा ही किया। मामला 2022 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद का है। इंग्लैंड से फाइनल हारने के बाद पाकिस्तानी पेसर को उनके घर के बाहर जलेबी बेचने वाले ने उन्हें गलतियां गिनाई। इस पर शाह उस जलेवी वाले पर भड़क गए।

यह किस्सा नसीम ने खुद द क्रिकेट मंथली के साथ साझा किया है। नसीम ने कहा- 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मिली हार के बाद वो अपने शहर लौट गए थे। वहां जब वो अपने घर के बाहर जलेबी वाले के पास जलेबी लेने गए, तो उसने मुझे फाइनल की गलतियों को बताना शुरू कर दिया।

इस पर मैंने कहा मैं आपके यहां पिछले दो साल से जलेबी खा रहा हूं। इस दौरान कई बार जलेबी का शेप गलत था…क्या मैंने आपसे इसकी शिकायत की। हम इंसान है हम सबसे गलती हो जाती है। फिर मैंने फाइनल में हुए गलती को स्वीकार करते हुए दुकानदार से माफी मांग ली।

T20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल हारी थी पाकिस्तान
2022 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। पाकिस्तान ने पहली बैटिंग करते हुए 8 विकेट खोकर 137 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवर में 138 रन बनाकर जीत हासिल कर ली थी। इसके बाद ही पाकिस्तान की बॉलिंग को लेकर सवाल खड़े हुए थे।

पाकिस्तानी टीम अमेरिका पहुंचीं
​​​​​​​
पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूयॉर्क पहुंच गई है। वो अपने कैंपेन की शुरुआत 6 जून को मेजबान अमेरिका के खिलाफ करेगी। टीम ने पहले ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वॉर्म अप मैच खेलने से मना कर दिया है।

फॉर्म में नहीं हैं नसीम शाह
नसीम शाह लगभग 6 महीने की इंजरी के बाद वापस लौटे हैं। जब से उन्होंने टीम में वापसी की है वो फॉर्म में नहीं दिखे हैं। इंग्लैंड सीरीज में उन्हें एक मैच खेलने का मौका मिला। जिसमें वो काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवरों में बिना विकेट लिए 51 रन लुटा दिए। इसके पहले आयरलैंड के खिलाफ भी महंगे साबित हुए थे और केवल दो विकेट ही ले सके थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला…
 02 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार…
 02 October 2026
नोगाया: एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को स्वर्णिम सौगात दी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
Advt.