जब नेता ही गीदड़ हो तो... पीटीआई में अकेले पड़े इमरान खान पर मरियम नवाज का तंज, कहा- गेम ओवर!

Updated on 27-05-2023 07:03 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान से शुक्रवार को कहा, 'अब खेल खत्म हो गया है।' उन्होंने यह ऐसे समय पर कहा है कि जब इमरान खान के करीबी एक-एक कर उन्हें छोड़ते जा रहे हैं। मरियम नवाज ने पंजाब में एक रैली को संबोधित करते हुए 9 मई को हुई हिंसा का जिक्र किया जब अपने नेता की गिरफ्तारी के बाद इमरान समर्थन ने पूरे पाकिस्तान में दंगे किए थे।


नेताओं के सामूहिक इस्तीफों को लेकर पीटीआई पर तंज कसते हुए मरियम ने कहा कि पार्टी छोड़ने वालों की कतार लगी हुई है। रावलपिंडी में सेना के मुख्यालय और लाहौर के जिन्ना हाउस जैसे सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों के जवाब में पीटीआई कार्यकर्ताओं पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई शुरू होने के बाद से वरिष्ठ नेताओं का पीटीआई छोड़ना जारी है। 9 मई की हिंसा के बाद से करीब 70 से अधिक वकीलों और नेताओं ने पीटीआई से नाता तोड़ लिया है।

'जब नेता ही गीदड़ हो...'

उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की आलोचना करते हुए कहा, 'जब नेता ही गीदड़ है तो उसके लोग कैसे खड़े रह सकते हैं?' मरियम ने कहा कि इमरान 9 मई के 'आतंकवाद' के मास्टरमाइंड थे लेकिन उनके कार्यकर्ता एंटी-टेररिज्म कोर्ट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इमरान अपनी पत्नी बुशरा बीबी को चादरों से ढक कर कोर्ट में ले गए लेकिन उन्होंने अन्य महिलाओं को मोहरे के रूप में इस्तेमाल किया।

'जमान पार्क में रची गई साजिश'

इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी अल-कादिर ट्रस्ट केस में 15 मई को लाहौर हाई कोर्ट में पेश हुए थे और इस दौरान वे सफेद चादर से ढके हुए थे। मरियम नवाज ने लोगों से अपील की कि वे इमरान खान को फॉलो करके अपने बच्चों को बर्बाद न करें। उन्होंने दावा किया कि 9 मई को हुए हमलों की योजना जमान पार्क में बनाई गई थी और यह हिंसा पूर्व नियोजित थी। 'लोगों ने कोर कमांडर के घर के सामने शॉपिंग सेंटर पर हमला क्यों नहीं किया? 'मास्टरमाइंड' ने प्रदर्शनकारियों को निर्देश दिया था कि हमला कहां करना है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.