रसीद गुमी तो पार्किंग वाले ने वसूले 2 हजार, रेलवे ने ठेकेदार पर लगाया 50 हजार का जुर्माना

Updated on 22-02-2024 04:52 PM
बिलासपुर । रेलवे स्टेशन में पार्क की गई गाड़ी की रसीद गुम जाने पर ठेकेदार ने यात्री से 2000 रुपये वसूल लिए। शिकायत मिलने पर वाणिज्य प्रबंधक ने 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को एक रेल यात्री अपनी गाड़ी लेने पार्किंग पर गया लेकिन उसकी पार्किंग रसीद गुम हो गई थी। वहां मौजूद पार्किंग कर्मचारी ने दो हजार रुपये की मांग की। यात्री ने कहा कि नियम तो सिर्फ 50 रुपये जुर्माने और आरसी बुक की प्रतिलिपि देने की है। मगर, कर्मचारी ने दो हजार रुपये के बिना गाड़ी देने से मना कर दिया। यात्री ने मजबूरन दो हजार रुपये दिए। इस दौरान उसके साथी ने पूरे लेनदेन का वीडियो बना लिया। यात्री ने इस क्लिपिंग के साथ रेल मंत्री के ट्विटर पेज पर शिकायत दर्ज कराई। रेल मदद एप में भी शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद रेलवे के अधिकारी हरकत में आए।

वाणिज्य प्रबंधक ने मामले की जांच कराई। शिकायत सही पाये जाने पर उन्होंने 50 हजार रुपये का जुर्माना पार्किंग ठेकेदार पर लगाया। साथ ही चेतावनी दी है कि यात्रियों से तय राशि से अधिक वसूली करने और दुव्र्यवहार करने पर ठेका निरस्त कर दिया जाएगा। यह पहला मौका है कि पार्किंग में अधिक राशि वसूल करने को लेकर इतनी अधिक राशि का जुर्माना लगाया गया।  ज्ञात हो कि हाल ही में रेलवे के गेट पर एंट्री करने के दौरान पार्किंग शुल्क वसूल करने का मामला हाईकोर्ट में सुना गया था। इसके बाद गेट पर पार्किंग ठेकेदारों की मनमानी कम हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.