केला खाने पर विवाद हुआ तो उड़ेल दी चाय.. शोभा यात्रा के दौरान छोटी सी बात पर कानपुर देहात में सांप्रदायिक तनाव

Updated on 29-09-2023 12:39 PM

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के मैथा बाजार इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया है। यहां शोभा यात्रा के दौरान हनुमान वानर सेना के सदस्य ने कथित तौर पर फल विक्रेता के ठेले से केला ले लिया। इससे नाराज विक्रेता ने गर्म चाय उड़ेल दी। घटना में विवाद के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

हनुमान वानर सेना के घायल सदस्य की पहचान 18 साल के सुरेंद्र कुमार के तौर पर की गई है। 27 वर्षीय आरोपी फल विक्रेता दूसरे धर्म से जुड़ा है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हालात की गंभीरता के मद्देनजर इलाके में भारी फोर्स की तैनाती कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से घटना के संबंध में किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
 
शिवली थाने के इंस्पेक्टर शिव नारायण सिंह ने बताया कि हालात सामान्य है। इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी ने खुद को बेकसूर बताया है। उसने कहा है कि जानबूझकर चाय नहीं उड़ेली, बल्कि झड़प के दौरान चाय गिर गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने इस मामले को लेकर लोगों से नफरत नहीं फैलाने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। संवेदनशील जगहों पर पुलिस की तैनाती और गश्त बढ़ा दी गई है।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.