जब संजय कपूर की बेरोजगारी की वजह से घर पर नहीं थे पैसे, महीप ने बताया- कैसे देखते थे लोग

Updated on 21-09-2022 06:43 PM

कॉफी विद करण के 12वें एपिसोड में इस बार गौरी खान, महीप कपूर और भावना पांडे करण जौहर से चिट-चैट करती नजर आएंगी। गौरी बता चुकी हैं कि एपिसोड से काफी जूसी गॉसिप मिलेगी। साथ ही महीप कपूर अपनी जिंदगी के स्ट्रगल के दिनों के बारे में बात करती दिखेंगी। महीप ने बताया कि जब संजय कपूर लंबे वक्त तक घर पर खाली बैठे थे तो लोग उन्हें कैसा फील करवाते थे। 

आसान नहीं थी जिंदगी

शो में महीप बताएंगी, एक वक्त था जब संजय के पास काम नहीं था और वह कई साल तक घर पर खाली बैठे थे। पैसे नहीं थे। मेरे बच्चों ने चमक-दमक के साथ वो वक्त भी देखा है। बॉलीवुड के बड़े परिवार से होने पर जिंदगी आसान नहीं थी। मेरे आसपास के लोग एक वक्त पर हमें ऐसा फील करवाते थे कि हम कपूर परिवार का असफल हिस्सा हैं। फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में महीप खुलासा कर चुकी हैं कि संजय कपूर ने उन्हें शादी में चीट किया था। 

शाहरुख से बात करवाएंगी गौरी

वहीं कॉफी विद करण में गौरी खान 17 साल बाद आई हैं। वह एक इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि इस बीच वह नहीं आईं क्योंकि करण जौहर ने उन्हें बुलाया ही नहीं था। वहीं गौरी इसलिए भी शो के लिए एक्साइटेड थीं कि उन्हें ड्रेसअप होने को मिला। गौरी ने बताया कि करण के शो पर आना है तो ग्लैमरस दिखना होगा वर्ना वह आपको लेंगे नहीं। शो में 'कॉल करण' सेग्मेंट में गौरी शाहरुख खान से बात भी करवाएंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.