गोपालगंज के पूजा पंडाल में भगदड़ से गई तीन जानें तो जागा प्रशासन, दशहरे को लेकर जारी किया ट्रैफिक प्लान

Updated on 24-10-2023 12:49 PM
गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में शारदीय नवरात्रि के महानवमी की शाम लोगों की खुशी मातम में बदल गई। एक पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो भीड़ बढ़ी और एक बच्चा गिर गया। उसे उठाने के लिए दो महिलाएं झुकीं। बस इसी दौरान भीषण हादसा हुआ। इस दौरान भीड़ को कुछ पता नहीं चला और तीन लोगों की जान चली गई। अचानक हुई इस घटना के बाद अब जिला प्रशासन जागा है। दशहरे को लेकर गोपालगंज प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है।

हादसे के बाद प्रशासन हुआ और एक्टिव

दशहरे पर प्रशासन ने रूट चार्ट जारी किया है। राजा दल पूजा पंडाल में जाने वाले लोग अब स्टेशन रोड होते हुए कौशल्या चौक से बाहर निकलेंगे। कहीं भी भंडारा कराना है तो अब जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। डीएम ने कहा कि लोग देर शाम के बजाए दिन में परिवार के साथ दर्शन और पूजन कर लें। पूजा के लिए कोई समय निर्धारित नहीं है।


सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम

पुलिस और जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा और विजयादशमी को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाने के वादे किए थे। लेकिन इस घटना ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। अब कहा जा रहा है कि या तो सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए थे या फिर जितनी भीड़ पहुंची उसका अंदाजा लगाने में जिला प्रशासन विफल रहा। पूरा मामला गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड का है। यहां राजा दल पूजा समिति के पास सोमवार की शाम दुर्गा पूजा मेले के दौरान भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वालों की हुआ पहचान

इस भीषण हादसे में 12 से अधिक लोग जख्मी हो गए। मृतकों की पहचान हो चुकी है, जबकि घायलों में सात लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा निवासी रविन्द्र साह की पत्नी उर्मिला देवी (55), नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी भोज शर्मा की पत्नी शांति देवी (60) और मांझा थाना क्षेत्र के सनाह मठिया गांव निवासी दिलीप राम का पुत्र आयुष कुमार (12) शामिल हैं।

गोपालगंज डीएम ने जारी किए खास निर्देश

हादसे के बाद पहुंचे डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी और एसपी स्वर्ण प्रभात ने जांच की। डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को कहा कि मेला को बंद करा दिया गया है। विजयदशमी के दिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक पूजा समितियों के अनुरोध पर मेला की अनुमति दी गयी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

नवल किशोर चौधरी ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कारवाई की जाएगी। इससे पहले बिहार की राजधानी पटना में 3 अक्‍टूबर 2014 को दशहरे के दिन गांधी मैदान पर रावण दहन के दौरान भगदड़ मच गई थी। इसमें 42 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 100 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.