भारत में कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं फीफा विश्व कप का रोमांच

Updated on 20-11-2022 04:06 PM
नई दिल्ली: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कतर फीफा विश्व कप 2022 की शुरुआत रविवार से हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच अल बयात स्टेडियम में खेला जाएगा। फीफा विश्व कप में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही जिसके बीच 64 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के लीग स्टेज में कुल 48 मैच खेले जाएंगे जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली 16 टीमें अगले दौर में पहुंचेगी। लगभग एक महीने तक चलने वाले टूर्नामेंट का फाइनल मैच 18 दिसंबर को खेला जाएगा।


फीफा विश्व कप के ये सभी मैच कतर के 8 फुटबॉल स्टेडियम में खेले जाएगा, जिसमें अल बायत स्टेडियम, खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम, अल थुमामा स्टेडियम, अहमद बिन अली स्टेडियम, लुसैल स्टेडियम, स्टेडियम 974, एजुकेशन सिटी स्टेडियम और अल जानौब स्टेडियम में होंगे। हालांकि उससे पहले आइए जानते हैं फीफा विश्व कप के मैच को आप लाइव कब कहां और कैसे देख सकते हैं।
किसके बीच खेला जाएगा फीफा वर्ल्ड कप 2022 का पहला मैच?

फीफा वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच खेला जाएगा।

कब खेला जाएगा कतर और इक्वाडोर के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2022 का पहला मैच?

कतर और इक्वाडोर के बीच फीफा वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला 20 नवंबर 2022, (रविवार) को खेला जाएगा।

कब शुरू होगा कतर और इक्वाडोर के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2022 का पहला मैच?

कतर और इक्वाडोर के बीच फीफा वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार रात साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। वहीं फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी साढ़े सात बजे शुरू होगी।

कहां होगा कतर और इक्वाडोर के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच का लाइव टेलीकास्ट?

कतर और इक्वाडोर के बीच फीफा वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Sports 18 और Sports 18 HD पर होगा।

कहां देख सकते हैं कतर और इक्वाडोर के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

कतर और इक्वाडोर के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप JioCinema एप औप वेबसाइट पर फ्री में देख सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.