पत्नी लेट हुई तो फ्लाइट में बम की अफवाह फैलाई:मुंबई एयरपोर्ट पर 6 घंटे देरी से उड़ा विमान, बेंगलुरु का शख्स गिरफ्तार

Updated on 07-03-2024 12:57 PM

मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम की अफवाह फैलाने के आरोप में बेंगलुरु से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। शख्स की पत्नी एयरपोर्ट पहुंचने में लेट हो गई थी। उसने फ्लाइट के टेक ऑफ में देरी करवाने के लिए धमकी भरा फोन करके बम की अफवाह फैलाई थी।

आरोपी की पहचान बेंगलुरु के विलास बाकड़े के रूप में की गई है। वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। बाकड़े की पत्नी इंटीरियर डिजाइनर हैं। मामला 24 फरवरी का, अकासा एयरलाइंस की मुंबई-बेंगलुरु फ्लाइट QP 1376 का है। घटना की जानकारी अब सामने आई है।

फर्जी कॉल के कारण पूरा प्लेन खाली करवाया गया
मुंबई पुलिस ने बताया कि 24 फरवरी को मुंबई-बेंगलुरु फ्लाइट शाम 6.40 बजे टेक ऑफ के लिए तैयार थी। इसमें 167 लोग सवार थे। फर्जी कॉल के कारण पूरा प्लेन खाली करवाया गया। मौके पर एयरपोर्ट पुलिस, क्राइम ब्रांच, एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) और बम स्क्वॉड की टीम पहुंची।

पूरे विमान और पैसेंजर्स के बैग की जांच की गई। इसके बाद आधी रात को, करीब 6 घंटे की देरी से फ्लाइट बेंगलुरु के लिए रवाना हुई। घटना के बाद एयरलाइन में काम करने वाले नीलेश घोंगड़े ने एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

नंबर की जांच के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और उस मोबाइल नंबर का पता लगाया, जिससे धमकी भरा कॉल आया था। पता चला कि यह नंबर बेंगलुरु के विलास बाकड़े का था। पुलिस ने शनिवार (2 मार्च) को उसे गिरफ्तार किया।आरोपी ने पूछताछ में बताया कि धमकी भरा फोन उसने ही किया था।

बाकड़े के मुताबिक, उसकी पत्नी मुंबई में एक क्लाइंट से मिलने गई थी। वह अपना काम खत्म करने के बाद बेंगलुरु वापस लौट रही थीं। हालांकि, वह एयरपोर्ट पहुंचने में लेट हो गई और फ्लाइट में नहीं चढ़ पाईं। उसने बाकड़े को इसकी जानकारी दी।

दो दिन की हिरासत के बाद शख्स को जमानत मिली
बाकड़े ने मलाड स्थित अकासा एयरलाइन के कॉल सेंटर में फोन किया और प्लेन में बम होने की सूचना दी। एयरलाइन के अधिकारियों ने एयरपोर्ट प्रशासन, फ्लाइट कैप्टन और पुलिस को इसकी जानकारी दी। कैप्टन ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को मामले की सूचना दी।

घंटों जांच-पड़ताल के बाद फ्लाइट में कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला। इसके बाद फ्लाइट आधी रात को मुंबई से रवाना हुई। हालांकि, फ्लाइट में देरी होने के बावजूद एयरलाइन ने बाकड़े की पत्नी को उसमें चढ़ने की इजाजत नहीं दी। उसे दूसरी फ्लाइट में बिठाया गया। इधर, दो दिन की पुलिस हिरासत के बाद मंगलवार (5 मार्च) को बाकड़े को जमानत मिल गई।

साला दिल्ली से कोलकाता न आए, इसलिए युवक ने फ्लाइट में बम की अफवाह फैलाई

इस घटना के तीन दिन बाद 27 फरवरी को कोलकाता के रहने वाले एक बांग्लादेशी नागरिक ने अपने झूठ के पर्दाफाश से बचने के लिए फ्लाइट में बम की झूठी अफवाह फैलाई थी। यह शख्स नहीं चाहता था कि उसकी पत्नी का भाई, यानी उसका साला दिल्ली से कोलकाता आए।

आरोपी ने बताया कि उसने अमेरिका से PhD करने का झूठ बोलकर शादी की थी, अगर साला आ जाता तो उसका राज खुल जाता। इसलिए उसने दिल्ली एयरपोर्ट के ड्यूटी मैनेजर को एक मेल भेजकर कहा कि स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक पैसेंजर के पास बम है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.