फरवरी में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? जानें आपके राज्य में किस दिन है छुट्टी

Updated on 30-01-2026 01:13 PM
नई दिल्ली: फरवरी महीने में कई दिन बैंक बंद रहेंगे। दरअसल, फरवरी का महीना साल का सबसे छोटा महीना होता है। इसलिए इसमें दूसरे महीनों के मुकाबले छुट्टियां भी कम होती हैं। इसी वजह से फरवरी में बैंक की छुट्टियां भी कम ही देखने को मिलती हैं। बैंक की छुट्टियां राज्यों के हिसाब से तय होती हैं और ये किसी खास त्योहार या राज्य से जुड़ी होती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर महीने के लिए राज्यों के हिसाब से बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है।

फरवरी 2026 में बैंक की प्रमुख छुट्टियां

फरवरी 2026 में बैंक कुछ खास मौकों पर बंद रहेंगे। इनमें लोसर, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती और राज्य दिवस/राज्य स्थापना दिवस शामिल हैं। वहीं आरबीआई के नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को और हर रविवार को बैंक बंद रहते हैं।

पढ़ें फरवरी की छुट्टियों का कैलेंडर

18 फरवरी: सिक्किम में 18 फरवरी को लोसर त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे। लोसर, जिसे तिब्बती नव वर्ष भी कहते हैं, सिक्किम में बड़े ही जोश और धूमधाम से मनाया जाने वाला एक खास त्योहार है।
19 फरवरी: महाराष्ट्र में 19 फरवरी 2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे। यह महाराष्ट्र में एक त्योहार और सार्वजनिक अवकाश है। यह त्योहार 19 फरवरी को मनाया जाता है, जो मराठों के पहले छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिन की सालगिरह है।
20 फरवरी: मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में 20 फरवरी 2026 को राज्य दिवस या राज्य स्थापना दिवस मनाने के कारण बैंक बंद रहेंगे। अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम दोनों 20 फरवरी को अपना राज्य स्थापना दिवस मनाते हैं। इसी दिन 1987 में ये केंद्र शासित प्रदेश से पूर्ण राज्य बने थे।

डिजिटल बैंकिंग का करें इस्तेमाल

बैंक छुट्टी वाले दिन आप डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग, SMS बैंकिंग और व्हाट्सएप बैंकिंग जैसी सेवाएं मिलेंगी। इन सेवाओं से आप पैसों से जुड़े और दूसरे काम आसानी से कर सकते हैं। आप अपना अकाउंट बैलेंस और स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं, चेक बुक मंगवा सकते हैं, बिल भर सकते हैं, प्रीपेड फोन रिचार्ज कर सकते हैं, पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, होटल और यात्रा के टिकट बुक कर सकते हैं, अपने खर्चों का पैटर्न देख सकते हैं और भी बहुत कुछ कर सकते हैं। डिजिटल बैंकिंग से चेक रोकना भी बहुत आसान है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.