कब होगा जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान खत्म होने वाली है आईसीसी की डेडलाइन

Updated on 14-10-2022 06:31 PM

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी तक नहीं किया है। यह भारतीय स्टार तेज गेंदबाज पीठ की चोट के चलते आईसीसी के इस मेगा इवेंट से बाहर हो गया है। बीसीसीआई ने बुमराह के वर्ल्ड कप से बाहर होने की जानकारी 3 अक्टूबर को दी थी, मगर अभी तक उनके रिप्लेसमें का ऐलान नहीं हुआ है। वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम ने 6 अक्टूबर को 14 खिलाड़ियों के साथ ही उड़ान ही भरी थी, वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज और शाहर्दुल ठाकुर भी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई रिजर्व खिलाड़ियों का हिस्सा हैं।

खत्म होने वाली है आईसीसी की डेडलाइन

बीसीसीआई को जल्द ही जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के ऐलान करना होगा क्योंकि आईसीसी की डेडलाइन जल्द ही खत्म होने वाली है। नियमों के अनुसार सुपर 12 के लिए क्वालीफाई कर चुकी टीमों को 15 अक्टूबर से पहले खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट का ऐलान करने की आजादी है। ऐसे में उन्हें आईसीसी से किसी भी तरह की अनुमति लेने की जरूरत नहीं है, मगर टीम इस डेडलाइन तक जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं करती तो आईसीसी की अनुमति के बाद ही रिप्लेसमेंट खिलाड़ी का फैसला हो सकता है।

कौन लेगा जसप्रीत बुमराह की जगह

मोहम्मद शमी को जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, मगर सवाल यह खड़ा होता है कि वह मैच के लिए कितने फिट है। दरअसल, शमी ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 से भारत के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेला है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए उनका चयन हुआ था, मगर इस दौरान वह कोरोना महामारी की चपेट में आ गए। अन्य विकलप के रूप में मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर हैं। सिराज ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में लाजवाब प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.