कब आएगी पीएम किसान की 12वीं किस्त

Updated on 19-09-2022 06:17 PM
पीएम किसान (PM Kisan) सम्मान निधि की 12वीं किस्त (12th Installment) कब आएगी? यह सवाल 12 करोड़ से अधिक किसानों के मन में है। खेत-खलिहान से लेकर चाय-पान की दुकानों तक पीएम किसान की अगस्त-नवंबर की किस्त अब तक नहीं आने की ही चर्चा है। पिछले साल 9 अगस्त को ही किस्त जारी हो गई थी, लेकिन इस बार आज 19 सितंबर हो गया और किस्त का अता-पता नहीं है। इस बार सरकार की सख्ती की वजह से लाखों फर्जी लाभार्थियों के नाम कट गए हैं।

क्यों लटक रही किस्त

बता दें योजना में गड़बड़ियों को रोकने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए पीएम किसान पोर्टल पर अभी भी ईकेवाईसी की जा सकती है। इसके अलावा राज्य सरकार अब गांव-गांव लाभार्थियों का फिजिकल वेरिफिकेशन भी करा रही है। ऐसे में 12वीं या अगस्त-नवंबर की किस्त मिलने में देर हो रही है। 12वीं किस्त आने से पहले एक बार आप जरूर चेक कर लें कि पीएम किसान लाभार्थियों की नई लिस्ट में आपका नाम है या नहीं?  आइए जानें वो आसान स्टेप, जिससे आप घर बैठे आसानी से कर सकते हैं..

  • सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/  पर जाएं । होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं।  यहां Beneficiary List पर क्लिक/टैप करें। इतना करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा।
  •  यहां आप स्टेट में ड्रॉप-डाउन मेन्यू से अपने राज्य को सिलेक्ट करें। इसके बाद दूसरे टैब में जिला, तीसरे में तहसील या उप जिला, चौथे में ब्लॉक और पांचवें में अपने गांव का नाम चुनें। इसके बाद Get Report पर क्लिक करते ही पूरे गांव की लिस्ट आपके सामने होगी।
  • क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसान परिवारों के लिए है। परिवार का आशय पति-पत्नी और दो नाबालिग बच्चे। स्कीम के नियमों के मुताबिक पीएम किसान का पैसा किसान परिवार को मिलता है यानी परिवार के किसी एक सदस्य के खाते में 6000 रुपये सालाना 2000-2000 की तीन किस्तों में डायरेक्ट बैंक खाते में आते हैं

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.