पेट्रोल-डीजल की कीमत में कब होगी कटौती? पेट्रोलियम मंत्री के जवाब से खुश हो जाएंगे आप

Updated on 23-01-2023 06:39 PM
नई दिल्ली: लंबे वक्त से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के अधिकांश हिस्सों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है तो वहीं डीजल की कीमत भी अधिकांश जगहों पर 90 रुपये प्रति लीटर के पार हो चुकी है। लोग उम्मीद लगाए बैठे है कि जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट आएगी। जब इस बारे में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से सवाल किया गया तो उन्होंने तेल कंपनियों से अपील की। पेट्रोलियम मंत्री की बात अगर तेल कंपनियां मान लेती हैं त जल्द ही आपको खुशखबरी मिल सकती है।

कब सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने रविवार को एक सवाल के जवाब में कहा कि सार्वजनिक तेल कंपनियों से वो अपील करते हैं कि अगर उनके नुकसान की भरपाई हो चुकी है तो वो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती करें। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को देखते हुए उन्हें पेट्रोल-डीजल की कीमत के दाम घटाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि नुकसान की भरपाई हो जाने पर कीमतें कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के बाद भी तेल कंपनियों ने कीमतों को स्थिर रखा। खुदरा कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि तेल कंपनियां खुद इस बारे में फैसला देंगी।

चुनाव की सुगबुगाहट से राहत की उम्मीद

आने वाले दिनों में नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। अगले साल लोकसभा के भी चुनाव है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। पेट्रोलियम मंत्री ने भीतेल कंपनियों से अपील की है। वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले ही एक्साइट ड्यूटी कम कर दी थी। हालांकि कुछ राज्यों मे वैट नहीं घटाया, जिसके कारण उन राज्यों में लोगों को महंगा तेल खरीदना पड़ रहा है। जिस तरह से पेट्रोलियम मंत्री ने तेल कंपनियों से अपील की है और विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेल है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि लोगों को महंगे तेल से जल्द ही राहत मिल सकती है।

    आज देश के महानगरों में तेल की कीमत

    देश के महानगरों मे आज पेट्रोल-डीजल की कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर है। डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रही है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में बिकता है। वहीं पेट्रोल की कीमत 113.65 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमत 98.39 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। अगर आप भी अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की ताजा की कीमत जानना चाहते हैं तो एक नंबर पर SMS भेजकर पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको 9224992249 पर मैसेज भेजना है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.